होम / बिजनेस / Byju’s ने फंड जुटाने के लिए अपनाई नई 'तरकीब', जानिए अब क्या हो रही प्लानिंग

Byju’s ने फंड जुटाने के लिए अपनाई नई 'तरकीब', जानिए अब क्या हो रही प्लानिंग

Byju’s 3.5 बिलियन डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर आकाश के IPO के जरिए 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर तक जुटाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एडटेक की दिग्गज कंपनी बायजू (Byju’s) अपनी ऑफलाइन कोचिंग यूनिट आकाश एजुकेशनल सर्विस को सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध करने के लिए बैंकरों के साथ लगातार बातचीत कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है. ऐसी संभावना है कि आकाश एजुकेशनल सर्विस की  लिस्टिंग 2023 की शुरुआत में हो सकती है. आकाश Byju’s की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि Byju’s 3.5 बिलियन डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर आकाश के IPO के जरिए 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर तक जुटाना चाहती है. इस रकम के जरिए वह मार्केट में अपना विस्तार करना चाहती है और बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाना चाहती है.

Byju’s से पैसा खींच रहे निवेशक
आपको बता दें कि Byju’s से कई निवेशकों ने पैसा खींच लिया है, जिससे कंपनी पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है. वह अपने व्यापार को फायदे में दिखाना चाहती है, इसलिए 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जो उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 5 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 2,428 करोड़ रुपये के राजस्व पर इसका घाटा बीस गुना बढ़कर 4,589 करोड़ रुपये हो गया है.

कंपनी के फाउंडर का इमोशनल मेल
2500 कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों के नाम एक भावुक कर देने वाला एक इंटरनल फेयरवेल मेल भी लिखा है. रविंद्रन ने उस फेयरवेल मेल में लिखा, "मैं यह महसूस कर रहा हूं कि प्रॉफिट हासिल करने के लिए हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसके लिए मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. टीम से जो लोग बाहर जा रहे हैं, उन्हें लेकर मुझे बहुत दुख है. जिन 5 फीसदी लोगों से कंपनी का साथ छूट रहा है, वो दरअसल कर्मचारी नहीं, बल्कि मेरे 5 प्रतिशत हैं."

छंटनी की खबर पर कंपनी का रिएक्शन
कंपनी ने कहा कि इनकी छंटनी नहीं की जा रही है. किसी भी कर्मचारी को जबरन कंपनी से बाहर नहीं निकाला जा रहा है. एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते Byju's सभी कानून का पालन करती है. कंपनी ने प्रॉफिट हासिल करने के लिए एक प्लान बनाया है, जिसके अंतर्गत ये सब किया जा रहा है. गौरतलब है कि एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये कहा गया था कि किसी भी कर्मचारी को टर्मिनेशन का लेटर नहीं दिया गया है, बल्कि उनसे रिजाइन करने को कहा गया है.

VIDEO : सुनील शेट्टी ने आखिर क्यों दी Byju's को राहुल द्रविड़ बनने की सलाह?


टैग्स Byju’s
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

5 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago