होम / बिजनेस / Byju’s को चुकाना है इस संस्‍था का बकाया, अब 6 से 8 महीने का दिया समय 

Byju’s को चुकाना है इस संस्‍था का बकाया, अब 6 से 8 महीने का दिया समय 

BCCI और Byju’s के बीच का ये विवाद स्‍पांसरशिप को लेकर है. इसमें Byju’s ने सितंबर 2022 तक तो पेमेंट किया लेकिन उसके बाद नहीं किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा समय में कई तरह के संकटों से जूझ रही Byju’s के सामने अब एक बड़ा संकट और खड़ा हो गया है. कंपनी को अपने बकाए के लिए NCLT में घसीट चुकी BCCI को अब Byju’s ने समय दिया गया है कि 5 महीनों में उसका 158 करोड़ रुपये का बकाया चुका देगी. Byju’s ने BCCI को ये पैसा स्‍पांसरशिप का देना है. इसी पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. 

दोनों के बीच क्‍या बना है पेमेंट प्‍लॉन? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जो पेमेंट प्‍लॉन को लेकर डॉयरेक्‍शनल एग्रीमेंट हुआ है, उस पर दोनों पक्ष पूरी तरह से सहमत हैं और अब इसी दिशा में काम कर रहे हैं. इस समझौते में Byju’s ने कहा कि वो बकाया राशि को अगले 6 से 8 महीने में चुका देगी. Byju’s को BCCI को 158 करोड़ रुपये का बकाया चुकाना है. ये बकाया स्‍पांसरशिप से जुड़ा हुआ है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
इस पूरे मामले के तहत Byju’s से बकाए पेमेंट के लिए 2023 के आखिर में BCCI ने अदालती कार्रवाई शुरू करते हुए इस मामले को NCLT में डाल दिया था. BCCI ने इस मामले में Byju’s को NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्‍यूनल) में घसीट लिया था. इस पूरे मामले में Byju’s ने BCCI के साथ 2019 में जर्सी स्‍पांसरशिप को लेकर 158 करोड़ रुपये में सौदा किया था. Byju’s ने BCCI  के साथ पहले तीन साल के लिए ये समझौता किया था लेकिन उसके बाद इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया था. Byju’s ने इस समझौते के तहत सितंबर 2022 तक तो पेमेंट किया लेकिन उसके बाद मार्च 2023 तक भुगतान नहीं किया. इसके बाद जनवरी 2023 में BCCI ने Byju’s को नोटिस भेज दिया. 

कोर्ट ने इस मामले में क्‍या कहा? 
दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद में Byju’s के वकीलों की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि वो BCCI के साथ बातचीत में लगी हुई है. इस पर कोर्ट ने कहा कि मध्‍यस्‍तता, इंसाल्‍वेंसी एंड बैंकरप्‍सी कोड 2016 के BCCI की ओर से शुरू की गई ये कार्यवाही रास्‍ते में नहीं आ सकती है. NCLT को ये भी बताया गया कि Byju’s इस विवाद को निपटाने के लिए बातचीत में लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें: एक कदम और आगे बढ़ी JSW-MG Motors की डील, इस संस्‍था ने दी हरी झंडी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago