✕

होम / बिजनेस / Byju's को शेयरहोल्डर्स का मिला सपोर्ट, EGM में बोर्ड के फैसले पर नहीं जताई कोई आपत्ति

Byju's को शेयरहोल्डर्स का मिला सपोर्ट, EGM में बोर्ड के फैसले पर नहीं जताई कोई आपत्ति

Byju's के संस्थापक और परिवार को प्रबंधन पद से हटाने का प्रस्ताव रखने वाले नाराज निवेशकों में से किसी ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बायजू ब्रैंड (Byju's) नाम से चलने वाली एजुटेक कंपनी की ओनर थिंक एंड लर्न (Think and Learn) को शेयर होल्डर से सपोर्ट मिला है. शेयर होल्डर ने शुक्रवार को हुई Extraordinary General meeting (EGM) में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई. कंपनी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू के संस्थापक और परिवार को मैनेजमेंट पोजीशन से हटाने का प्रस्ताव रखने वाले नाराज निवेशकों में से किसी ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया.

20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने का मामला

कंपनी की मीटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें Think and Learn मैनेजमेंट के साथ करीब 20 निवेशक प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इससे EGM के लिए जरूरी ‘कोरम’ पूरा हो गया. पोस्टल बैलेट के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे गए जिसके बार में चेयरमैन और सीएस (CS) ने जवाब दिए. इसमें कोई आपत्ति नहीं उठाई गई. बायजू ने राइट्स इश्यू के जरिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए EGM (असाधारण आम बैठक) बुलाई थी.

राहा कपूर बनेंगी सबसे अमीर स्टार किड, रणबीर और आलिया देंगे बेटी को खास तोहफा

EGM का किसी ने नहीं किया बहिष्कार 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बायजू से जुड़े सूत्रों ने कहा कोई भी नाराज निवेशक अपनी चिंताओं को उठाने के लिए EGM में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुआ. निवेशक पक्ष के एक सूत्र ने दावे का विरोध किया और कहा कि सभी निवेशकों के ऑथराइज्ड प्रतिनिधि EGM में शामिल हुए थे. किसी ने इसका बहिष्कार नहीं किया. लोग या तो EGM में या फिर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकते हैं, इसलिए हमें 6 अप्रैल के बाद ही परिणाम पता चल पाएंगे. बायजू के प्रस्ताव पर पोस्टल बैलेट के जरिए वोट करने का विकल्प छह अप्रैल को बंद हो जाएगा. 

4 निवेशकों ने NCLT का किया था रुख

चार निवेशकों प्रोसस (Prosus), जनरल अटलांटिक (General Atlantic), सोफिना (Sofina) और Peak XV के एक समूह ने टाइगर और आउल वेंचर्स सहित दूसरे शेयरधारकों के समर्थन के साथ बायजू की EGM के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख किया था. इन 6 निवेशकों के पास संयुक्त रूप से कंपनी की 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है. NCLT की बेंगलुरु बेंच ने 'थिंक एंड लर्न' की 29 मार्च को बुलाई गई असाधारण आम बैठक (EGM) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago