✕

होम / बिजनेस / Byju's के फाउंडर ने निवेशकों पर साधा निशाना, कहा- मुश्किल वक्त में भाग खड़े हुए निवेशक

Byju's के फाउंडर ने निवेशकों पर साधा निशाना, कहा- मुश्किल वक्त में भाग खड़े हुए निवेशक

बायजू रवींद्रन ने कहा, जब मैं अधिग्रहण कर रहा था तब निवेशक मेरे साथ खड़े थे पर संकट में आते ही सब भाग खड़े हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विवादों में घिरी एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने वित्तीय संकट को लेकर कहा है कि जब कंपनी मुश्किल वक्त में थी उसी समय निवेशक बीच मझधार में छोड़कर भाग गए. उस समय कंपनी के बोर्ड ने  6-0 की सहमति से सभी प्रमुख अधिग्रहण और विस्तार योजनाओं को मंजूरी दी थी. लेकिन आज विडंबना यह है कि वही लोग तुरंत आलोचना करने लगते हैं. यह पहली बार है जब बायजू रवींद्रन ने अपनी वित्तीय संकट को लेकर मीडिया से बात की है. निवेशकों द्वारा स्टार्टअप को छोड़ने के कदम पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में निवेशक भाग गए जिससे कंपनी की मुश्किलें बढ़ गईं.

तीन इस्तीफे से फंड जुटाना हुआ मुश्किल

बायजू रवींद्रन ने आगे कहा कि जब अमेरिकी ऋणदाताओं ने डिफॉल्ट का आरोप लगाया और डेलावेयर अदालत में मामला दायर किया, तो सभी तीन निदेशकों ने कुछ ही हफ्तों में इस्तीफा दे दिया. तीन निवेशकों के एक साथ बोर्ड छोड़ने से नया फंड जुटाना असंभव हो गया और इसीलिए हम यहां हैं. इन लोगों के जाने से कंपनी की क्षमता पर असर पड़ा.

इसके व्यापक रुझान के कारण निवेशकों के बीच कंपनी की स्थिति और भी खराब हो गई है. Prosus सहित कई निवेशकों ने पिछले 4-5 वर्षों से कुछ भी निवेश नहीं किया है. 2020-21 के दौरान जब कंपनी अपने चरम पर थी और विस्तार कर रहा थी उस समय कुछ निवेशकों ने 40 मार्केट में विस्तार करने का आदेश दिया था. लेकिन बुरे दौर में देनदारी के डर से कई लोग भाग गए."

निवेशक बीच में छोड़कर भागे

रवीन्द्रन ने कहा कि बुरा दौर शुरू होने के बाद कई लोग भाग गए. उस समय हमारे बोर्ड ने सर्वसम्मति से 6-0 वोटिंग के साथ सभी प्रमुख अधिग्रहण और विस्तार योजनाओं को मंजूरी दी थी. लेकिन आज विडंबना यह है कि वही लोग तुरंत आलोचना करने लगते हैं. रवींद्रन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कंपनी को अमेरिका और भारतीय अदालतों में निवेशकों के साथ ऋण भुगतान से लेकर कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago