✕

होम / बिजनेस / खत्म नहीं हो रहे हैं Byju’s के बुरे दिन, अब इस फैसले से कंपनी को लगा एक और झटका

खत्म नहीं हो रहे हैं Byju’s के बुरे दिन, अब इस फैसले से कंपनी को लगा एक और झटका

BYJU'S लिक्विडिटी की कमी का सामना कर रही है और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रही है. Byju’s में पिछले 12 महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी भी हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्तीय संकट और कुप्रबंधन (Mismanagement) के आरोपों से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच कंपनी को अब एक और झटका लगा है. एडटेक (ed-tech) स्टार्टअप Byju's की पेरेंट कंपनी 'थिंक एंड लर्न' (Think & Learn Private Limited) फिलहाल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) में करीब 6 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं बेच सकेगी. यह आदेश एक आपातकालीन मध्यस्थता अदालत ने दिया है. आकाश एजुकेशन, थिंक एंड लर्न की सहायक कंपनी है, जो अरबपति डॉक्टर रंजन पई के नेतृत्व वाले MEMG फैमिली ऑफिस से जुटाए गए लगभग 350 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही है. 

Byju’s ने लोन की शर्तों का किया उल्लंघन

भारतीय अरबपति डॉ. रंजन पई के नेतृत्व वाली MEMG फैमिली ऑफिस ने मार्च में बायजू ग्रुप की कंपनी, आकाश एजुकेशन (Aakash Education) के कुछ शेयरों के पूर्व-सहमत हस्तांतरण के माध्यम से 350 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं करने के लिए बायजू के खिलाफ मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की थी. सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के नियमों के तहत नियुक्त एक मध्यस्थ ने बायजू को आकाश के 4 मिलियन शेयरों का निपटान नहीं करने का आदेश दिया है. ऋण समझौते के अनुसार यह पिछले साल के आधार पर यह 6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. मध्यस्थ ने यह आदेश गुरुवार यानी 4 अप्रैल को जारी किया था.

Cognizant कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का बढ़ा इंतजार, अब इस महीने होगा Increment

संकट से जूझ रही Byju's

संकटग्रस्त एडटेक फर्म Byju's लिक्विडिटी की कमी का सामना कर रही है और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रही है. Byju's ने लगातार दूसरे महीने कर्मचारियों की सैलरी रोकी है. कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि को जारी करने के लिए फिलहाल NCLT से हरी झंडी का इंतजार है, जिससे वेतन जारी करने में दिक्कत आ रही है. खस्ता हालत की वजह से Byju's में पिछले 12 महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है.

अर्श से फर्श पर पहुंचे बायजू रवींद्रन

कारोबार को संभालने की कवायद में को-फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) की निजी संपत्ति भी इसमें लग चुकी है. फोर्ब्स की अरबपतियों नई लिस्ट में बायजूस के फाउंडर बायजू रविंद्रन की नेटवर्थ जीरो यानी शून्य आंकी गई है. Byju's CEO रविंद्रन एक साल पहले 2.1 अरब डॉलर या करीब 17,545 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ देश के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल थे लेकिन फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 में अब इनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago