✕

होम / बिजनेस / Byju's पर Oppo के भी 13 करोड़ बकाया, कंपनी ने की रिकवरी के लिए इन्सॉलवेंसी प्रकिया की मांग

Byju's पर Oppo के भी 13 करोड़ बकाया, कंपनी ने की रिकवरी के लिए इन्सॉलवेंसी प्रकिया की मांग

बायजू (Byju's) की आर्थिक दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. अब स्मार्फोन कंपनी ओप्पो ने बायजू पर करोड़ों रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक स्टार्टअप कंपनी बायजू (Byju's) की परेशानियां खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में अब बायजू पर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो (Oppo) ने भी गंभीर आरोप लगा दिए हैं. दरअसल, ओप्पो ने बायजू पर उसके करोड़ों रुपये बकाया होने का दावा किया है. तो चलिए ओप्पो और बायजू के बीच इस पूरे मामले को जानते हैं.

ऐप प्री-इंस्टॉल करने का चार्ज बकाया
ओप्पो ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरू पीठ के सामने ये दावा किया है कि बायजू के ऊपर उसके 13 करोड़ रुपये बकाया हैं. बायजू ने उन्हें ओप्पो स्मार्टफोन में अपने ऐप को प्री-इंस्टॉल करने का काम दिया था. उसी काम के एवज में बायजू पर 13 करोड़ रुपये बाकी हैं, जिसका भुगतान एडटेक कंपनी ने नहीं किया है.

कंपनी ने की रिकवरी की मांग
जानकारी के अनुसार ओप्पो ने बकाए का दावा करते हुए रिकवरी के लिए बायजू के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. ओप्पो का कहना है कि बायजू ने बकाए की बात स्वीकार की है. ऐसे में बकाए की रिकवरी के लिए उसे इनसॉल्वेंसी के तहत लाए जाने का साफ मामला बनता है.

बायजू पर लगाए गंभीर आरोप

ओप्पो ने बायजू के ऊपर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि बायजू के प्रमोटर भगोड़े बन चुके हैं और वे अब भारत में नहीं रहते हैं. वहीं, दूसरी ओर बायजू के वकील ने भगोड़ा शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जाहिर की है.

इसे भी पढ़ें-अब iPhone रिपेयर कराने पर नहीं होगी जेब ढीली, थर्ड-पार्टी डिस्प्ले और बैटरी का मिलेगा सपोर्ट

आर्थिक संकटों से जूझ रही बायजू

बायजू ने अपने आर्थिक संकट को कम करने के लिए हाल ही में राइट्स इश्यू के तहत 200 मिलियन डॉलर जुटाने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन उससे भी कंपनी को कोई खास राहत नहीं मिल पाई है क्योंकि राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल पर भी रोक लगी हुई है. उधर, बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी तक देने में संघर्ष कर रही है.

बायजू के खिलाफ जुलाई में10 याचिकाओं पर सुनवाई
बायजू पहले से कर्ज संकट का सामना कर रही है. उसके खिलाफ एनसीएलटी में कई मामले चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीएलटी की बेंगलुरू बेंच जुलाई महीने की शुरुआत में एक ही दिन में बायजू से जुड़े कम से कम 10 याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है. कंपनी के ऊपर फंड का इस्तेमाल करने या शेयरों को बेचने व ट्रांसफर करने से रोक लगी हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

3 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

5 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.