✕

होम / बिजनेस / सैलरी को तरसे इस दिग्गज कंपनी के कर्मचारी, मैनेजमेंट ने इस बार भी बोल दिया - Sorry 

सैलरी को तरसे इस दिग्गज कंपनी के कर्मचारी, मैनेजमेंट ने इस बार भी बोल दिया - Sorry 

कोरोना काल में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने वाली एडटेक कंपनी बायजू मुश्किल दौर से गुजर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित करने वाली एडटेक कंपनी बायजूज (Byju's) अब गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है. हालात ये हो चले हैं कि कंपनी के पास समय पर कर्मचारियों की सैलरी के भी पैसे नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर बायजू के कर्मचारियों की सैलरी में देरी की बात सामने आई है. यह लगातार दूसरा महीना है, जब एम्प्लॉइज की सैलरी रोकी गई है. 

एस्क्रो खाते में है राइट्स इश्यू का पैसा
वहीं, बायजू का कहना है कि राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक है, इस वजह से सैलरी रिलीज करने में दिक्कत आ रही है. दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 27 फरवरी के अपने आदेश में Byju's को निर्देश दिया था कि उसे राइट्स इश्यू से मिलने वाली रकम को एस्क्रो खाते में रखना होगा. इसका मतलब है कि कंपनी इस पैसे को तब तक नहीं निकाल सकती, जब तक ​कि पूरा मामला सुलझ नहीं जाता. बायजू के चार निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ दमन और कुप्रबंधन का मुकदमा NCLT में दायर किया है. साथ ही बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें - बुजुर्गों से राहत का सहारा छीनकर बहुत खुश है रेलवे, अब तक इतनी भरी झोली 

पहले भी दिया था यही तर्क
कंपनी ने अपने कर्मचारियों ईमेल करके NCLT के आदेश का हवाला दिया है. कंपनी ने 1 अप्रैल को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा है - हमें यह बताते हुए काफी खेद है कि एक बार फिर आपकी सैलरी मिलने में देरी होगी. हमें देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. हम इंतजार कर रहे हैं कि फैसला हमारे हक में आए और हम राइट्स इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम इस्तेमाल कर सकें. हम दूसरे माध्यमों से भी फंड की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि आपको 8 अप्रैल तक सैलरी दी जा सके. पिछले महीने भी बायजू के फाउंडर एवं CEO बायजू रवींद्रन ने सैलरी में देरी के लिए यही तर्क दिया था.

सभी ऑफिस पर लगा है ताला
बायजू ने कुछ समय पहले ही अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा था, क्योंकि कंपनी ने आर्थिक तंगी के चलते देशभर में अपने ऑफिस खाली कर दिए हैं. केवल बेंगलुरु स्थित हेडक्वॉर्टर ही खुल रहा है. बायजू में 15 हजार के आसपास कर्मचारी हैं और सभी सैलरी को लेकर पिछले कुछ वक्त से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. बायजू रवींद्रन रूठे निवेशकों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है. नाराज निवेशकों का कहना है कि कंपनी मैनेजमेंट के काम करने के तरीके, जानकारियों, वित्तीय पारदर्शिता और गवर्नेंस कंट्रोल्स की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. मुख्य तौर पर Peak XV Partners, General Atlantic, Chan-Zuckerberg Initiative और प्रोसुस बायजू की कार्यप्रणाली से नाराज हैं. इन निवेशकों द्वारा दायर याचिका पर NCLT में 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

5 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

5 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago