✕

होम / बिजनेस / Byju's ने पर FEMA की अवमानना , ED की जांच में हुआ खुलासा!

Byju's ने पर FEMA की अवमानना , ED की जांच में हुआ खुलासा!

Byju’s पर आरोप है कि कंपनी ने FEMA के कानूनों की अवमानना करते हुए 9000 करोड़ रुपए गबन किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक कंपनी Byju’s को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कंपनी को हाल ही में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कंपनी पर FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) की नियमों की अवमानना का आरोप लगा है और इनकी कीमत 9000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

ED ने की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED द्वारा ये कारण बताओ नोटिस Byju’s और थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think And Learn Private Limited) के फाउंडर Byju रवींद्रन (Byju Raveendran) के नाम पर जारी किया गया है. अगर Byju’s के पक्ष की बात करें तो कंपनी ने ऐसे किसी भी नोटिस के प्राप्त होने की बात से इंकार कर दिया है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ED द्वारा किसी भी प्रकार के नोटिस प्राप्त होने की मीडिया रिपोर्टों से Byju’s इंकार करता है. कंपनी को ED से ऐसा कोई भी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. Byju रवीन्द्रन और उनकी कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ पर FEMA के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामला दर्ज होने के बाद ED ने कर्नाटक के बैंगलोर में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी.

9000 करोड़ किये ट्रांसफर
ED के अधिकारियों ने बताया था कि इस छानबीन के बाद प्रवर्तन निदेशालय को बहुत से कागजात और डिजिटल डेटा भी बरामद हुआ था. आपको बता दें की साल 2011 से 2023 के बीच Byju’s को लगभग 28,000 करोड़ रुपयों के फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुई थी. कंपनी ने इन 28,000 करोड़ रुपयों में से लगभग 9754 करोड़ रुपयों को विभिन्न विदेशी न्यायक्षेत्रों में ट्रांसफर कर दिया था और इसके लिए कंपनी ने विदेशी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट का नाम लिया था. तब ED के अधिकारियों ने कहा था कि कंपनी ने विज्ञापन और मार्केटिंग के खर्चों के नाम पर 944 करोड़ रुपयों को विदेशी न्यायक्षेत्र में भेजा था. 

कंपनी ने झुठला दिए दावे
बाद में कंपनी के एक प्रवक्ता ने इन सभी दावों को झुठला दिया था और साथ ही कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी कहा था कि ED द्वारा Byju’s के ऑफिस जाना FEMA के तहत कंपनी पर की जा रही कार्यवाही का ही एक हिस्सा था. इसके साथ ही प्रवक्ता ने यह भी कहा था कि कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार से FEMA का उल्लंघन नहीं किया गया था. इतना ही नहीं, Byju’s अभी कैश से संबंधित समस्या से जूझ रही है और कंपनी ने अभी तक 1.2 बिलियन डॉलर्स के लोन का भुगतान भी नहीं किया है.
 
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट्स से समझिये, भारत कैसे बनेगा रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

9 minutes ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

2 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

2 hours ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

4 hours ago

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता; दिसंबर में फिर बढ़ सकती है रेपो रेट

RBI ने बुधवार को 5 से 7 अक्टूबर के बीच हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी किया. इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.5% करने के पक्ष में मतदान किया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

2 hours ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

9 minutes ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

2 hours ago

Hitachi Digital ने सुमित प्रियाणी को बनाया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AI पर रहेगा फोकस

प्रियाणी की प्राथमिकताओं में आधुनिक, डेटा आधारित और AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ढांचा तैयार करना शामिल है. इसके जरिए कंपनी में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलने की उम्मीद है.