होम / बिजनेस / BW D2C Summit: जब अमन गुप्ता ने आर्टिफिशियल डिमांड क्रिएट कर BoAt को किया था फेमस

BW D2C Summit: जब अमन गुप्ता ने आर्टिफिशियल डिमांड क्रिएट कर boAt को किया था फेमस

boAt के को-फाउंडर ने कहा कि आगे बढ़ते रहने के लिए आप केवल किसी एक चैनल तक ही सीमित होकर नहीं रह सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्ड द्वारा आयोजित BW D2C Summit में कारोबारी जगत की दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया. इसमें boAt के को-फाउंडर और CMO अमन गुप्ता भी शामिल रहे. इस दौरान 'Future-Proofing D2C Brands- Playbook For The Next Decade' विषय पर चर्चा में अमन ने BW बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ और समाचार4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा के सवालों के जवाब दिए. साथ ही उन्होंने बताया कि सफल बनने के लिए किन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए.

हमें कई नामों से बुलाया गया 
चर्चा की शुरुआत डॉ. अनुराग बत्रा ने इस सवाल के साथ की कि पिछले छह सालों में आपने किस तरह के बदलाव देखे हैं? इस पर अमन गुप्ता ने कहा, काफी बदलाव देखे हैं. यदि मैं छह साल पहले की बात करूं, तो लोग हमें, D2C के बारे में नहीं जानते थे. दिल्ली वालों के लिए तो D2C का मतलब बस होता था. कुछ लोग हमें डिजिटल ब्रैंड बुलाते थे, कुछ अमेजन ब्रैंड कहते थे. हमें कई नामों से बुलाया गया. लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट है, आज boAt की अपनी एक अलग पहचान है. लोग हमारे प्रोडक्ट्स और उनकी क्वालिटी पर ट्रस्ट करते हैं.  

लगातार विकसित हो रहा D2C
अमन ने आगे कहा - लोग अक्सर कहा करते थे कि तुम ज्यादा आगे नहीं जा पाओगे. ऑनलाइन मार्केट बहुत छोटी है, लेकिन हमने ऐसी सभी बातों को गलत साबित किया. हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग मार्केट अभी भी कुल बाजार का 10 फीसदी है. इसलिए अब हमने ऑफलाइन पर भी जोर देना शुरू किया है. अमन गुप्ता के मुताबिक, D2C मार्केट लगातार विकसित होता जा रहा है. आने वाले समय के साथ इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलेगा.  

एक कैटेगरी में पहचान महत्वपूर्ण
boAt के को-फाउंडर ने कहा कि आगे बढ़ते रहने के लिए आप केवल किसी एक चैनल तक ही सीमित होकर नहीं रह सकते. आपको अलग-अलग चैनलों पर आना होगा, लेकिन किसी एक कैटेगरी में अपनी पहचान बनाना बेहद महत्वपूर्ण है. यदि आपकी एक कैटेगरी पर पकड़ है, तो लोगों को आपको पहचानने में आसानी होगी. उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में एक नया boAt बनाना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं. अमन गुप्ता ने कहा कि पहले लोगों को ये विश्वास नहीं था कि इलेक्ट्रॉनिक में भारत अच्छा कर सकता है, मगर हमने बताया ये संभव है.    

जहां मौका मिले मार्केटिंग करें
अमन गुप्ता ने कहा कि मार्केट बढ़ है और सबके लिए संभावनाएं मौजूद हैं. उदाहरण के लिए आज हेडफोन में भी कैटेगरी बन रही है - गेमिंग हेडफोन. इसलिए सही अप्रोच और रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाए, तो सबके लिए बाजार में कुछ न कुछ मौजूद है. गुप्ता ने बताया कि शार्क टैंक सीजन 2 में लोग जिस तरह के बिजनेस आईडिया लेकर आ रहे हैं, उससे वह अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि शार्क टैंक सीजन 2 के माध्यम से मैंने ऐसे बिजनेस में इन्वेस्ट किया है, जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था. अमन ने सभी एंटरप्रेन्योर से कहा कि जहां मौका मिले अपने प्रोडक्ट/सर्विस की मार्केटिंग करनी चाहिए. उन्होंने कहा - मैं बोट की टीशर्ट पहनता हूं. मुझे जहां भी मौका मिलता है, अपनी कंपनी की मार्केटिंग करता हूं.  

D2C फाउंडर कब जाएं ऑफलाइन?
डॉक्टर बत्रा के इस सवाल के जवाब में कि D2C फाउंडर को ऑफलाइन कब जाना चाहिए? अमन गुप्ता ने कहा, ऑफलाइन काफी कठिन है. तीन साल पहले हम ऑफलाइन गए थे, लेकिन इसे लेकर गंभीर नहीं थे. लेकिन जब सेल्स फिगर देखे, तो हमने इसे गंभीरता से लेना शुरू किया. ऑफलाइन में आपको डिस्ट्रीब्यूटर बनाने होते हैं, रिटर्न आदि देखना पड़ता है. न बिकने वाला सामान वापस आता है और वो भी गंदी हालत है. इसलिए मेरा मानना है कि जब आपका ब्रैंड बड़ा बन जाए, ऑफलाइन जाने का सोचें. यदि आपका ब्रैंड बकता है तो डिस्ट्रीब्यूटर खुद आएगा. हमारे साथ भी यही हुआ, आज हमें कई रिक्वेस्ट मिलती हैं.  

इंसान को इम्पेशन होना चाहिए
3 साल पहले के अमन गुप्ता और आज के अमन गुप्ता में क्या बदलाव आया है? इस पर अमन ने कहा काफी बदलाव आया है. पहले मेरे पास पैसा नहीं था, आज मैं अपने शौक पूरे कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि सफल बनने के लिए इंसान को इम्पेशन होना चाहिये, मैं भी इम्पेशन हूं. मैं 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करता, पर्याप्त नींद लेता हूं. मेरे लिए हर दिन सन्डे है और हर दिन मंडे. अमन ने कहा कि उनकी इच्छा प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की है, वो उनसे बहुत कुछ सीखना चाहते हैं. अमन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें अपने प्रोडक्ट की आर्टिफिशियल डिमांड क्रिएट करनी पड़ी थी. दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक दुकान पर उनके फैमिली मेम्बर्स जाकर boAt के प्रोडक्ट की डिमांड करते थे, जिसके बाद उस दुकानदार ने boAt के उत्पादों को रखना शुरू कर दिया था. क्योंकि उसे लगा था कि boAt डिमांड में है 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago