✕

होम / बिजनेस / BW BusinessWorld Latest Issue: ये हैं देश के 15 Hottest Young Entrepreneurs!

BW BusinessWorld Latest Issue: ये हैं देश के 15 Hottest Young Entrepreneurs!

BW बिजनेसवर्ल्ड का लेटेस्ट एडिशन 8वें सालाना BW Disrupt YEA (Young Entrepreneur & Enterprise Awards) स्पेशल को प्रदर्शित करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कीमतों में कटौती, बड़ी-बड़ी छंटनी और बंदिशों के चलते पिछ्ला साल भारतीय स्टार्टअप्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. लेकिन बहुत से नौजवान उद्यमी (Young Entrepreneurs) इस स्थिति में भी मजबूती से डटे रहे, अपनी कमाई से कई बंदिशों को पार किया और इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर प्रभाव डाला. 

सभी इंडस्ट्रीज से आए नामांकन
BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) का लेटेस्ट एडिशन 8वें सालाना BW Disrupt YEA (Young Entrepreneur & Enterprise Awards) स्पेशल पर केंद्रित है. फाइनल नतीजों पर पहुंचने के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया था. ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, अपैरल, लॉजिस्टिक्स, फूड, हेल्थटेक, फिनटेक, ई-कॉमर्स और सोशल एंटरप्राइज जैसी विभिन्न इंडस्ट्रीयों के उद्यमी और एंटरप्राइजों द्वारा इस सेगमेंट में नामांकन दर्ज किये गए थे. जिसके बाद इस शानदार लिस्ट से एक समारोह के दौरान पर्दा उठाया गया था. इस समारोह में भविष्य के 15 लीडर्स को उनके विश्लेषण के तरीकों और मैनेजमेंट के लिए सम्मानित किया गया.  

2023 के लिए यह था जूरी पैनल
BW Disrupt YEA के 8वें एडिशन की जूरी में इंडस्ट्री के प्रमुख लीडर्स शामिल थे. इस साल की जूरी लिस्ट में इन प्रमुख नामों को शामिल किया गया था: 
अंकित अग्रवाल, डायरेक्टर- Venture Debt और Lighthouse Canton 
संबित दाश, पार्टनर - RPSG Capital Ventures
बाला C. देशपांडे, फाउंडर और पार्टनर - MegaDelta Capital
अर्पित अग्रवाल, डायरेक्टर - Blume Ventures
निनाद कापडे, पार्टनर - 100X.VC
अंकित केडिया, फाउंडर - Capital A
उमा शंकर भारद्वाज, फाउंडर और CEO - iAvatarZ Digital
आदित्य प्रकाश गुप्ता, पार्टनर - GEMs

भविष्य के उभरते सितारे
BW बिजनेसवर्ल्ड के कवर पेज पर 15 सबसे टैलेंटेड उद्यमियों को शामिल किया गया है. ये 15 होनहार और टैलेंटेड उद्यमी इस प्रकार से हैं: 
आकृति रावल, को-फाउंडर & CEO - House Of Chikankari
अजय लाखोटिया, फाउंडर & CEO - StockGro
अंकित फतेहपुरिया, फाउंडर - Zetwerk Manufacturing
भरत बंसल, को-फाउंडर & CEO – Nirmalaya Wellness
दिविज बजाज, फाउंडर & CEO – Power Gummies
प्रीत पाल ठाकुर, को-फाउंडर – Glamyo Health
कार्तिक हजेला, को-फाउंडर & CEO – Log9 Materials
किशन करुणाकरण, CEO – BuyoFuel
पल्लवी श्रीवास्तव, को-फाउंडर & डायरेक्टर – Pragcap
पारुल शर्मा, फाउंडर & CEO – Gladful Foods
प्रणव बजाज, को-फाउंडर – Medulance
संदीप देवगन, CEO – Stonefield Flavours
सौरभ कुमार अग्रवाल, फाउंडर & CTO – Reshamandi
शोभित राज, डायरेक्टर & को-फाउंडर – Prozeal Infra Engineering
विवेक सिंह, को-फाउंडर & CEO – Anveya Living

इस तरह की गयी थी जांच
अंतिम नतीजे प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से अनुशासित एक प्रक्रिया को अपनाया गया था. इस प्रक्रिया के पहले फेज में विभिन्न बिजनेस मॉडल्स और क्षेत्रों से प्राप्त हुए 150 से ज्यादा नामांकनों की स्क्रीनिंग की गयी. दूसरे फेज में 50 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उन्हें जूरी के सामने पेश करने के लिए तैयार किया गया. फाउंडर के विजन, मार्केट के साइज, फाइनेंशियल वृद्धि, सामाजिक प्रभाव की गुंजाइश, और लॉन्ग-टर्म में बिजनेस के संभावित लक्ष्यों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर दर्ज किये गए नामांकनों का प्रमुख रूप से मूल्यांकन किया गया. सभी नौजवान उद्यमियों की उम्र 35 साल ही हो और उनकी अपनी इंडस्ट्रीज में उनकी एंटरप्राइज को सात सालों से ज्यादा का समय न हुआ, इस बात की जांच करना नामांकनों का एक अन्य महत्त्वपूर्ण पहलू था. इसके साथ ही इस प्रक्रिया में प्रमुख रूप से स्टार्टअप सेक्टर और इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षों की जांच पर जोर दिया गया. 

House Of Chikankari और Anveya Living का भविष्य
BW बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत के दौरान House Of Chikankari की को-फाउंडर और CEO आकृति अग्रवाल ने कहा, भविष्य को देखते हुए हम अपने विकास और वृद्धि के प्लान्स की तरफ प्रतिबद्ध हैं. हमारा ध्यान पूरी तरह से कस्टमर्स के अनुभव को बेहतर बनाने, अपने काम करने के तरीके को डिजिटलाईज करने और कस्टमर्स को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करने पर है. मेन्स-वियर में अपनी मौजूदगी को बढ़ाकर और नई मार्केटों को एक्स्प्लोर करके हमने वापसी की है. दूसरी तरफ अपने बिजनेस के विकास में काफी मुसीबतों का सामना कर चुके Anveya Living के को-फाउंडर & CEO विवेक सिंह ने कहा, हालांकि किसी और समय पर चीजें बेहतर हो सकती थीं, लेकिन मुझे लगता है कि मुश्किल समय में बनायी गयी या जन्म लेने वाली कंपनियां ज्यादा लचीली होती हैं और लॉन्ग-टर्म में यह जीत प्राप्त करती हैं. 

Power Gummies और Nirmalaya Wellness का भविष्य
भविष्य को लेकर अपने प्लान्स और लक्ष्यों के बारे में BW बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत करते हुए Power Gummies के फाउंडर & CEO दिविज बजाज ने कहा, 2023 में हम बच्चों के लिए Gummies के साथ-साथ जनरिक वेलनेस में नए वैरिएंट्स को लॉन्च करने के बारे में विचार कर रहे हैं. हम अपनी प्रोडक्ट लाइन को बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पायें और विकसित होते मार्केट के एक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा पाएं. Nirmalaya Wellness के को-फाउंडर और CEO भरत बंसल ने कहा, 2023 में हम अपने बिजनेस को 3 से 4 गुना बढ़ाने के बारे में प्लान कर रहे हैं. अब हमारा ध्यान भारत में अपने ऑपरेशंस को बढ़ाने और एक्सपोर्ट्स पर है. हम अमेरिका में अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाले हैं और उसके बाद हम पांच या पांच से ज्यादा अन्य देशों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे. 

Glamyo Health और Medulance का भविष्य
इमरजेंसी हेल्थकेयर सेक्टर के बारे में बातचीत करते हुए Glamyo Health के को-फाउंडर प्रीत पाल ठाकुर ने कहा, हमारा ध्यान मरीजों को सच में पीड़ा देने वाले विषयों को सॉल्व करने पर है. इसके साथ ही हमारा ध्यान डेंटल जैसे नए वर्टिकल्स के विकास के बारे में भी है. डेंटल एक ऐसा सेक्टर है जो बहुत ही बड़ा है और पिछले कुछ समय में प्रॉफिटेबल विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र की कीमतों में भी काफी कसाव देखने को मिला है. दूसरी तरफ Medulance के को-फाउंडर प्रणव बजाज ने कहा, हमारा मानना है कि असिस्टेंस तब उपलब्ध करवाई जानी चाहिए जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो. हम पूरी तरह से एक टिकाऊ और प्रभावशाली बिजनेस बनाना चाहते हैं. 

StoneField Flavours और Gladful Foods States का भविष्य
F&B (फूड और बेवरेज) इंडस्ट्री एक ऐसी मार्केट है जिसमें कम्पटीशन बहुत ही ज्यादा है. कोविड से पहले और बाद के समय में विभिन्न कारकों और क्षेत्रों के बारे में बात करते हुए StoneField Flavours के CEO संदीप देवगन ने कहा, हमें सफलता इसलिए मिली है क्योंकि हमने बदलावों को बहुत ही जल्द अपना लिया, खासकर महामारी के दौरान. 2022-23 का साल हमारे लिए काफी अच्छा रहा है और हम बदलाव को प्रेरित करने और अन्य लोगों को खुश करने के अपने विजन के साथ पूरी सच्चाई से बने रहे. Gladful Foods States की फाउंडर और CEO पारुल शर्मा ने कहा, हमारी कंपनी का विजन भारत में प्रोटीन और अन्य तरह के पोषण की कमियों को दूर करना है. हम अपने कंज्यूमर्स के द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर जल्द बदलाव को अपना लेते हैं. हमें हर महीने Whatsapp, ई-मेल और फोन कॉल्स के माध्यम से लगभग 20,000 कंज्यूमर्स के फीडबैक प्राप्त होते हैं. 

StockGro और Progcap का भविष्य
अगर फिनटेक इंडस्ट्री की बात करें तो StockGro के फाउंडर और CEO अजय लखोटिया ने BW बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत के दौरान कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने और उन्हें अपना सन्देश देने में हमारे ब्रैंड के कैम्पेन्स काफी आगे हैं. हमने अपनी ऑफलाइन पहलों और ऑन-ग्राउंड एन्गेजमेंट को लगभग दोगुना कर लिया है. Progcap की डायरेक्टर और को-फाउंडर पल्लवी श्रीवास्तव ने कहा, मुसीबतों का सामना करने के बावजूद हमारा ध्यान अभी भी अपने लोगों और कस्टमर्स की वृद्धि पर है. 

Prozeal Infra और Zetwerk का भविष्य
बढ़ते हुए बिजनेसों पर बात करते हुए Prozeal Infra Engineering के डायरेक्टर और को-फाउंडर शोभित राय ने खुलासा करते हुए कहा – अगर बिजनेस के विकास की बात करें तो तो कंपनी सालाना आधार पर अपनी क्षमता को दोगुना करती आई है और वित्त वर्ष 2022-23 भी कुछ अलग नहीं रहा है. हमने न सिर्फ अपनी कमाई के लक्ष्यों को बल्कि EBITDA के लिए तय किये गए लक्ष्यों को भी प्राप्त किया है, जो कंपनी के बैलेंस को सही बनाये रखने के लिए जरूरी हैं. दूसरी तरफ Zetwerk Manufacturing के को-फाउंडर अंकित फतेहपुरिया ने कहा, Zetwerk भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए पर्याप्त मांग को लेकर आएगा और इस प्रक्रिया के दौरान देश की GDP और विकास में बदलाव करेगा. 

इस एडिशन में यह भी है स्पेशल
BW बिजनेसवर्ल्ड के इस एडिशन में भारत के सबसे शानदार और जबरदस्त व्यक्तियों में से एक, Harvard के प्रोफेसर तरुण खन्ना का एक आर्टिकल भी शामिल है. इस आर्टिकल का विषय, Entrepreneurship As a State Of Mind’ है. बिजनेसवर्ल्ड के इस एडिशन में श्री श्री रवि शंकर का इंटरव्यू ‘The Art Of Living Founder’ भी फीचर किया गया है. 
 

यह भी पढ़ें: चढ़ती कीमतों से परेशान जनता को राहत, शून्य से भी नीचे पहुंच गई महंगाई

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 day ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago