✕

होम / बिजनेस / एक्सपर्ट्स से समझिये, भारत कैसे बनेगा रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी!

एक्सपर्ट्स से समझिये, भारत कैसे बनेगा रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी!

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में बिजनेस लीडर्स का नजरिया समझना भी बेहद जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) द्वारा आज देश की वित्तीय राजधानी में सस्टेनेबल वर्ल्ड कॉन्क्लेव के पांचवें एडिशन का आयोजन किया गया है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिजनेस लीडर्स के नजरिये से भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी के बदलते परिदृश्य को समझना है. कॉन्क्लेव के पांचवें एडिशन के आयोजन के दौरान भविष्य को ऊर्जा प्रदान करने और सतत एवं सकारात्मक एनर्जी सिस्टम को प्राप्त करने के विषय पर एक पैनल का आयोजन किया गया. 

विस्तृत हो रहा है रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र
भारत में रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र काफी तेजी से बदल रहा है और इस तेजी से बदलते क्षेत्र में बिजनेस लीडर्स का योगदान काफी अहम है. इसीलिए बिजनेस लीडर्स के नजरिये से रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को समझना जरूरी है. वर्तमान में भारत अपनी ऊर्जा के काफी बड़े हिस्से के निर्माण के लिए खनिज तेलों और थर्मल पावर प्लांट्स पर ही निर्भर है. रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र धीरे-धीरे विस्तृत हो रहा है लेकिन कोयले से चलने वाले थर्मल पावर प्लांट्स पर हमारी निर्भरता कब कम होगी ये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता. ऐसे में ये समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि आने वाले भविष्य में रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र किस तरह से काम करेगा?

रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की प्रमुख चुनौती
इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए वेलस्पन न्यू एनर्जी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत बिमल जिंदल ने कहा कि पहले तो हमें यह समझना होगा कि हमें छोटे-छोटे कदमों से शुरुआत करनी होगी. जहां तक बात सब्सिडी की है, तो सब्सिडी जरूरी है ताकि शुरूआती फेज को सपोर्ट प्रदान किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सब्सिडी का सबसे ज्यादा फायदा कंज्यूमर्स द्वारा उठाया जाता है और इंडस्ट्रीज को सब्सिडी का उतना फायदा नहीं होता. साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि सतत एवं सकारात्मक विकास अब धीरे-धीरे प्रोफिटेबल हो रहा है. लेकिन रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र के लिए 24 X 7 ऊर्जा जनरेट कर पाना अभी भी एक चुनौती बना हुआ है. 

भारत कैसे बनेगा प्रमुख खिलाड़ी?
अगर बात रिन्यूएबल एनर्जी की हो रही है तो आपको बता दें कि जल्द ही COP 28 का आयोजन भी किया  जाएगा और इसके लिए IA ने 3 बिन्दुओं वाला एक एजेंडा भी तैयार कर लिया है. ऐसे में भारत द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए किये जा रहे प्रयासों को समझना भी जरूरी है. सनश्योर एनर्जी के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर और को-फाउंडर कार्तिकेय नारायण शर्मा ने इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये और कहा कि बिजनेस लीडर्स के रूप में हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और भारत तीन चीजों पर काम करके रिन्यूएबल एनर्जी का प्रमुख खिलाड़ी बन सकता है. पहला, भारत में 55% ऊर्जा का इस्तेमाल इंडस्ट्री और कमर्शियल कंपनियों के द्वारा किया जाता है, इंडस्ट्रीज फिलहाल बिजली के लिए लगभग 8 रुपए प्रति यूनिट का भुगतान करती हैं जबकि रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर उन्हें 5 से 6 रुपए प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा. दूसरा, बिजली बचाने के लिए छोटे-छोटे कदमों को उठाया जाना जरूरी है. और तीसरा खनिज तेलों के प्रयोग को पूरी तरह खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे.
 

यह भी पढ़ें: जिस डील की वजह से Tech Mahindra के शेयरों में आया उछाल, क्या है वो?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

1 hour ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

3 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

3 hours ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

5 hours ago

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता; दिसंबर में फिर बढ़ सकती है रेपो रेट

RBI ने बुधवार को 5 से 7 अक्टूबर के बीच हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी किया. इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.5% करने के पक्ष में मतदान किया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

3 hours ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

43 minutes ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

1 hour ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

3 hours ago

Hitachi Digital ने सुमित प्रियाणी को बनाया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AI पर रहेगा फोकस

प्रियाणी की प्राथमिकताओं में आधुनिक, डेटा आधारित और AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ढांचा तैयार करना शामिल है. इसके जरिए कंपनी में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago