होम / बिजनेस / एक्सपर्ट्स से जानिए कितना मुश्किल है लीनियर से सर्कुलर इकॉनमी बनने का सफर!

एक्सपर्ट्स से जानिए कितना मुश्किल है लीनियर से सर्कुलर इकॉनमी बनने का सफर!

ऐसे में हमें पूरी तरह विकसित हो चुके और हमसे ज्यादा विकसित देशों में इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों के बारे में हमें जान लेना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्यावरण अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और इसे नुक्सान पहुंचाने के साथ-साथ इसके संरक्षण के लिए भी हम सब एक बराबर जिम्मेदार हैं. पर्यावरण को लेकर प्रमुख बिजनेस लीडर्स के नजरिये को समझने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा मुंबई में सस्टेनेबल वर्ल्ड कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान एक्सपर्ट्स से ये समझने की कोशिश की गई कि एक लीनियर इकॉनमी से सर्कुलर इकॉनमी बनने तक का सफर कितना मुश्किल है, इसके लिए क्या कोशिशें की जानी चाहिए? इस मुद्दे पार विभिन्न क्षेत्रों के बिजनेस लीडर्स ने अपने विचार प्रकट किये. 

भारत के लिए अलग अभ्यास
भारत अभी भी एक विकासशील देश है और ऐसे में पूरी तरह विकसित हो चुके और हमसे ज्यादा विकसित देशों में इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों के बारे में हमें जान लेना चाहिए ताकि हम उन्हें अपना सकें. इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए हिंदुस्तान कोका कोला के हेड ऑफ सस्टेनेबिलिटी सुरजीत बोस कहते हैं कि भारतीय इकॉनमी काफी अलग है और इसीलिए दुनिया भर में अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में सोचते हुए हमें व्यवहारिक रूप से भी सोच विचार करना चाहिए. सुरजीत के साथ ही योकोहामा ऑफ हाईवे टायर्स में ईवीपी के पद पर कार्यरत हर्षवर्धन ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये और बताया कि टायर्स, जिन्हें रिसाइकिल करना सबसे मुश्किल होता है, उन्हें किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है. 

कपड़ों से दूषित होता वातावरण
योकोहामा एक जापानी ब्रैंड है और हर्षवर्धन बताते हैं कि जापानी लोग वातावरण को लेकर बहुत ही आगे हैं. इसके साथ ही वो बताते हैं कि बहुत से इस्तेमाल हो चुके टायरों को सड़क पर सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं, अब तो ऐसी तकनीक भी है जो खराब हो चुके टायरों का इस्तेमाल सड़क बनाने में करती है. क्या आपने कभी सोचा है, जो कपड़े हम पहनते हैं, वो वातावरण को किस तरह नुक्सान पहुंचाते हैं?  इस बारे में बताते हुए गोकलदास एक्सपोर्ट्स के चीफ ऑफ सस्टेनेबिलिटी  प्रांजल गोस्वामी कहते हैं कि हर साल भारत में लगभग 15 मीट्रिक टन फाइबर का इस्तेमाल किया जाता है. और हर साल लगभग 100 बिलियन अंडरगारमेंट बनाए जाते हैं. इन 100 बिलियन में से केवल 1% ही रिसाईकल किये जाते हैं और बाकी के कपड़े वेस्ट हो जाते हैं. 

बात सिर्फ वेस्ट मैनेजमेंट की नहीं
सर्कुलर इकॉनमी के विशाटी पर अपनी राय रखते हुए प्रांजल गोस्वामी कहते हैं कि सिर्फ वेस्ट मैनेजमेंट या फिर रिसाइकिलिंग के बारे में सोचना जरूरी नहीं है. चीजों को लाइफ साइकिल से जोड़ना, अपनी जीने की आदतों का हिस्सा बनाना भी जरूरी है. इसके साथ ही प्रांजल कहते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर न होना, वित्त तक पहुंच न होना जैसी चुनौतियां भी भारत को याद रखनी चाहिए.
 
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट्स से समझिये, भारत कैसे बनेगा रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

5 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें