✕

होम / बिजनेस / भारत में क्या है EV सेक्टर की स्थिति और भविष्य, बताएगा BW BusinessWorld का नया एडिशन!

भारत में क्या है EV सेक्टर की स्थिति और भविष्य, बताएगा BW BusinessWorld का नया एडिशन!

BW टीम ने EV बिजनेस की वर्तमान स्थिति और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट के बारे में इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से बातचीत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

17 जून 2023 को BW BusinessWorld का नया एडिशन जारी होने वाला है. मैगजीन के इस नए एडिशन में देश में EVs (इलेक्ट्रिक वाहनों) को अपनाए जाने, EV पर मिलने वाली सब्सिडी के प्रभाव और EV इंफ्रास्ट्रक्चर की सुस्त रफ्तार जैसे मामलों को संबोधित किया जाएगा. 

BW ने की खास बातचीत
मैगजीन का ये नया एडिशन, सब्सिडी की वजह से इंडस्ट्री की वृद्धि में पैदा हुई मुसीबतों और दो-पहिया वाहनों को अपनाए जाने के साथ-साथ पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश भर में 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के पॉजिटिव पहलू पर भी प्रकाश डालता है. देश में मौजूद इस स्थिति की गंभीरता को साबित करने के लिए BW BusinessWorld की टीम ने EV बिजनेस की वर्तमान स्थिति और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट के बारे में इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से बातचीत की.

मारुती भी लाएगी नई EV कारें
BW BusinessWorld के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती के चेयरमैन RC Bhargava ने मार्केट के SUV और EV सेग्मेंट्स में कंपनी की प्रधानता के बारे में बताया. इंटरव्यू के दौरान RC Bhargava ने बताया कि उनका उद्देश्य अपनी SUV कारों के द्वारा इस साल मार्केट के 25% हिस्से पर कब्जा करना है और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2024-25 तक कंपनी EV कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी को प्रमुख रूप से दर्ज करवा सकती है. इंटरव्यू के दौरान RC Bhargava ने कहा कि अगले 6 सालों के दौरान मारुती, भारत में 6 नई EV कारें लॉन्च करेगी. जिसका मतलब ये है कि 2024 की शुरुआत से लेकर आने वाले हर एक साल में मारुती द्वारा एक EV कार लॉन्च की जाएगी. 

महिंद्रा की EV यात्रा
मैगजीन के नए एडिशन में महिंद्रा&महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO, Rajesh Jejurikar के साथ की गई खास बातचीत को भी शामिल किया गया है. उन्होंने अगले 2 सालों में SUV के साथ-साथ EV सेगमेंट में भी महिंद्रा&महिंद्रा की अनुमानित वृद्धि के बार में बातचीत की. कंपनी अपने इस प्लान को अंजाम देने के लिए 1925 करोड़ रूपए की ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट भी इकट्ठा करेगी और इस इन्वेस्टमेंट का प्रयोग MEAL (महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल) में 70,070 करोड़ रूपए की वैल्यूएशन पर करेगी. इसके साथ ही, इंटरव्यू में महिंद्रा की EV यात्रा के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बार में भी बातचीत की गई है. 

मैगजीन का बोनस एडिशन
BW BusinessWorld के इस खास बोनस एडिशन में BW CFO World के सर्वश्रेष्ठ CFO और फाइनेंस स्ट्रेटेजी अवॉर्ड्स के विजेताओं को फीचर किया गया है. सर्वश्रेष्ठ CFOs यानी चीफ फाइनेंशियल अफसरों ने इकॉनमी में पैदा हुई चुनौतियों को पहचानते हुए अपनी कंपनियों को लॉन्ग-टर्म में विकास करने और वैल्यू जनरेट करने के मार्ग पर बनाए रखकर अपने कौशल को दर्शाया है. इतना ही नहीं, इस खास एडिशन में अचानक सामने आई इकॉनोमिक चुनौतियों के प्रति अपनी कंपनियों को तैयार करने के लिए CFOs द्वारा अपनाए गए विजन और चालाकी भरे तरीकों को भी दिखाया गया है. 

मोदी सरकार के नौ साल भी हैं बोनस एडिशन में शामिल
BW BusinessWorld के बोनस एडिशन में मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यकाल के बारे में भी बताया गया है. मैगजीन में मोदी सरकार के नौ सालों के दौरान सरकार द्वारा भारत में किए गए महत्त्वपूर्ण बदलावों के बारे में भी बताया गया है. इसके साथ ही मैगजीन में बिजनेस में होते बदलावों और बदलते इकॉनोमिक परिदृश्य को लेकर इंडस्ट्री के अनुभवी व्यक्तियों की राय को भी शामिल किया गया है. इस एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौ सालों के कार्यकाल के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया है और साथ ही एक ग्राफिक के माध्यम से उनके ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को भी बहुत सफल और खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के इस मंत्र के माध्यम से ही भारत में विदेशी इन्वेस्टर्स की रूचि बढ़ी और घरेलु उद्यमियों को नए मौके मिले. 

यह भी पढ़ें: Adani Group ने फिर किया ऐसा काम, शेयरों को लग सकते हैं पंख

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

7 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago