होम / बिजनेस / BW Disrupt: लॉन्च हुआ WESA का 5वां एडिशन, इस बार क्या है खास?

BW Disrupt: लॉन्च हुआ WESA का 5वां एडिशन, इस बार क्या है खास?

पिछले दशक के दौरान महिला उद्यमियों की संख्या देश में बहुत तेजी से बढ़ी है लेकिन अभी भी उनके सामने तय करने के लिए एक लंबा रास्ता बाकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW बिजनेसवर्ल्ड (Businessworld) ने आज दिल्ली में WESA (Women Entrepreneurship Summit & Awards) के पांचवें एडिशन की शुरुआत कर दी है. इस मौके पर BW बिजनेसवर्ल्ड के चीफ एडिटर और चेयरमैन, डॉक्टर अनुराग बत्रा ने अपने संबोधन के दौरान बिजनेसवर्ल्ड में महिलाओं के महत्त्व के बारे में विशेष बातचीत की. 

महिलाओं को मिले बराबरी का हिस्सा
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए डॉक्टर बत्रा ने कहा कि BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा हर बार कोशिश की जाती है कि हम अपनी हर पहल में कम से कम 50% महिलाओं को शामिल करें. हालांकि, ज्यादातर हम हर बार महिलाओं की 30% संख्या तक ही पहुंच पाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि BW बिजनेसवर्ल्ड की जूरी और जूरी में शामिल सदस्यों में 30% की संख्या में महिलाएं मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कांफ्रेंसों में महिलाएं 40% की संख्या में मौजूद होती हैं. 

अपने दम पर ही बढ़ रही हैं महिलाएं
अपने संबोधन के दौरान आगे डॉक्टर बत्रा ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान महिला उद्यमियों की संख्या देश में बहुत ही तेजी से बढ़ी है लेकिन, अभी भी उनके सामने तय करने के लिए एक काफी लंबा रास्ता बाकी है. संबोधन के दौरान आगे उन्होंने कहा – वैसे तो सरकार द्वारा महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत की जा रही है लेकिन, अभी भी ज्यादातर महिलाएं अपने खुद के दम पर ही अपने बिजनेस की शुरुआत कर रही हैं और उसे आगे बढ़ा रही हैं. पिछले एक दशक के दौरान महिलाओं को उद्यमियों के रूप में ज्यादा पहचान मिली है. महिलाओं को साथ मिलकर ज्यादा सहायक समूहों की शुरुआत करनी चाहिए. 

बदल रही हैं भूमिकाएं
अपने संबोधन की समाप्ति की तरफ बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में महिला उद्यमियों की संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन, अभी भी महिलाओं कि यह संख्या उद्यमियों के इकोसिस्टम का कुल 10% भी नहीं है. यह बताने के साथ ही अनुराग बत्रा ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सालों में महिला उद्यमियों की संख्या 10% से बढ़कर 20% हो सकती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर पुरुषों से कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां होती हैं. एक उद्यमी के तौर पर भी एक महिला पर पुरुष के मुकाबले ज्यादा जिम्मेदारी होती है लेकिन पिछले कुछ सालों में हालात बदलते हुए दिख रहे हैं. अब महिलाओं की जगह पुरुष घर संभाल रहे हैं और महिलाओं के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. इस तरह से पुरुष और महिलाओं की भूमिकाएं भी बदल रही हैं. 
 

यह भी पढ़ें: आखिर ‘X’ से Elon Musk का क्या है नाता? जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

6 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

9 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago