होम / बिजनेस / Aerocity Culinary Fest: दिल्ली की सर्दी में लीजिए जायकों का मजा, सीखिए कुकिंग
Aerocity Culinary Fest: दिल्ली की सर्दी में लीजिए जायकों का मजा, सीखिए कुकिंग
दिल्ली के एयरोसिटी में Square Mall में लगने वाले दो दिन के इस फेस्ट में जहां कई राज्यों के खानों का जायजा लिया जा सकता है वहीं फोक डांस भी आपका दिल जीत लेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दिल्ली दिलवालों की है, ये बात सभी जानते हैं. इसीलिए सर्दियों का मौसम आते ही यहां कई तरह के फूड फेस्ट सजते हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में स्थित The Square Mall में 13 और 14 जनवरी को फेस्टिवल होने जा रहा है. इस फेस्टिवल में जहां खाने के कई आईटम मिलेंगे तो वहीं आप कई राज्यों के फोक डांस का भी आनंद ले पाएंगे. ये फेस्टिवल शनिवार और रविवार को होने जा रहा है.
किन-किन राज्यों के सजेंगे स्टॉल?
इस फेस्टिवल में कई राज्यों के जायकों का आनंद लिया जा सकता है. इसमें जिन राज्यों से आने वाले भाग ले रहे हैं उनमें प्रमुख तौर पर तमिलनाडु, हिमांचल प्रदेश, बंगाल, केरला, बिहार, पंजाब, राजस्थान, कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हैदराबाद जैसे राज्य शामिल हैं जहां के खानों का जायका आप ले पाएंगे. यही नहीं फेस्ट में कूंकिंग क्लासेस का भी इंतजाम किया गया है, जिसमें देश के नामी कूक कुकिंग करते हुए नजर आएंगे और आप उनसे खाने की अहम डिश बनाना सीख सकते हैं.
फोक डांस का भी लीजिए आनंद
दो दिनों के इस फेस्ट को और बेहतर बनाते हैं यहां होने वाले फोक डांस. इस राज्य में अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हुए भी नजर आएंगे. रिदम ऑफ इंडिया कार्यक्रम के लिए कई कलाकार बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए भी नजर आएंगे. फेस्ट के पहले दिन क्षेत्रीय संगीत बैंड प्रदर्शन के माध्यम से मनमोहक ‘बीट्स ऑफ इंडिया’ का आनंद लिया जा सकता है. दूसरे दिन भी एक विशेष आकर्षण आता है - 20 शेफ का एक समूह जो एक साथ ड्रम बजाएंगे, जिससे स्वादों की एक अनूठी सिम्फनी तैयार होगी.
ये ब्रैंड्स कर रहे हैं पार्टिसिपेट
इस फेस्ट में कई ब्रैंड्स भी भाग ले रहे हैं. उनमें जो मुख्य रूप से शामिल हैं वो फैबकैफे (fabcafe), मॉनसून Monsoon, नटमैग केटरिंग (Nutmeg Catering), डिमर्जिक हॉस्पिटैलिटी (Demiurgic Hospitality Pvt. Ltd)., बीनली (Beanly), स्पाइस स्टोरी (Spyce Stori), 1729 by the green, सीनेन ग्रुप (Seinan Group), ब्राउन सुगर (Brown Sugar), and many more. इस कार्यक्रम के लिए जो मीडिया पार्टनर हैं उनमें oneuptrade, 91.1 - Radio City, BIG FM, HT City, Delhi Times; TV Partner: NewsX and Outreach Partner: Paytm Insider, Paytm & Bookmyshow शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: AI से सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं के बीच Sam Altman ने सुझाया उपाय, ऐसी बने संस्था
टैग्स