होम / बिजनेस / Religare के शेयरों को लेकर छिड़ी जंग, Burman Family ने SEBI से लगाई गुहार

Religare के शेयरों को लेकर छिड़ी जंग, Burman Family ने SEBI से लगाई गुहार

बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के कुछ शेयर आवंटन के मामले को लेकर बाजार नियामक सेबी से जांच की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बर्मन फैमिली (Burman Family) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के 8 प्रतिशत शेयरों का आवंटन पर आपत्ति जताते हुए बाजार नियामक सेबी से जांच की मांग की है. रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) की चेयरपर्सन रश्मि सलूजा को ये शेयर कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ईएसओपी) के जरिये आवंटित किए गए हैं. आरईएल में लगभग 21.24 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले बर्मन परिवार का कहना है कि सलूजा को रेलिगेयर फिनवेस्ट के शेयर आवंटित करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने प्रबंधन एवं स्वतंत्र निदेशकों की स्वतंत्रता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

250 करोड़ के हैं शेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मि सलूजा को ये शेयर कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के जरिए आवंटित किए गए हैं और इनका मूल्य करीब 250 करोड़ रुपए है. बर्मन परिवार के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक अकेले कार्यकारी ने REL, केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड और RFL में ईएसओपी के माध्यम से पारिश्रमिक की एक बड़ी मात्रा पर कब्जा कर लिया है. यह सब आरईएल शेयरधारकों के अनुमोदन और अपेक्षित प्रकटीकरण के बिना हुआ है. साथ ही यह प्रबंधन और स्वतंत्र निदेशकों की स्वतंत्रता पर सवाल उठता है. बता दें कि बर्मन फैमिली FMCG ब्रैंड डाबर (Dabur) की प्रमोटर है.

ये भी पढ़ें - हिंडनबर्ग के बाद इस कंपनी ने किया था Adani Group में इन्वेस्ट, आज ऐसी है स्थिति!

कंपनी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
रश्मि सलूजा रेलिगेयर फिनवेस्ट की चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) भी हैं. बर्मन परिवार के आरोपों पर रेलिगेयर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पिछले साल अगस्त में बर्मन परिवार की तीन इकाइयों- पूरन एसोसिएट्स, विक एंटरप्राइजेज और एम बी फिनमार्ट ने खुले बाजार के लेनदेन के जरिए रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 534 करोड़ रुपए में हासिल की थी. इन तीनों यूनिट्स ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 7.5% हिस्सेदारी के तहत कुल 2.45 करोड़ शेयर खरीदे थे. इन शेयरों का औसत मूल्य 217.95 रुपए था. वहीं, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें, तो यह बुधवार को करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 214 रुपए पर बंद हुआ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago