होम / बिजनेस / Religare को लेकर Burman Family ने चला बड़ा दांव, हाथ आएगी इतने % हिस्सेदारी

Religare को लेकर Burman Family ने चला बड़ा दांव, हाथ आएगी इतने % हिस्सेदारी

बर्मन फैमिली के पास देश के सबसे पुराने FMCG ब्रैंड्स में शामिल डाबर का मालिकाना हक है. अब फैमिली रेलिगेयर एंटरप्राइजेज पर कंट्रोल की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

FMCG ब्रैंड डाबर (Dabur) की प्रमोटर बर्मन फैमिली (Burman Family) रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) को लेकर बड़ा दांव खेलने जा रही है. बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर (Open Offer) पेश किया है. बर्मन फैमिली ओपन मार्केट से 5.27% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद रही है, इसके बाद रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 26.81 फीसदी हो जाएगी.

इतने शेयर खरीदे जाएंगे
डाबर इंडिया (Dabur India) के चेयरमैन एमेरिटस आनंद बर्मन का कहना है कि Religare Enterprises की डील हमारी उम्मीद के अनुरूप है और इससे हमें बड़े फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिलेगी. बर्मन फैमिली का यह Open Offer 255.03 मिलियन डॉलर (करीब 2,116 करोड़ रुपए) तक का है. इसमें MB फिनमार्ट, पूरन एसोसिएट्स, VIS एंटरप्राइजेज और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी हिस्सा लेंगी. ये 235 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की दर से Religare के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 90,042,541 शेयर खरीदेंगी.  

पहले से है इतनी हिस्सेदारी
बर्मन फैमिली के पास पहले से रेलिगेयर की लगभग 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ओपन ऑफर में यदि फैमिली 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद लेती है, तो उसके पास रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी हो जाएगी. इस तरह, बर्मन फैमिली के पास रेलिगेयर का कंट्रोलिंग स्टेक होगा. ओपन ऑफर SEBI के नियमों के अनुसार आयोजित किया जाएगा. SEBI के नियमों के मुताबिक, कोई भी जब कोई व्यक्ति या प्रमोटर किसी कंपनी में ओपन मार्केट के जरिए 5% हिस्सा खरीदता है, तो उसे ओपन ऑफर लाना होता है. गौरतलब है कि Religare Enterprises यानी REL फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है. 

इतने दिन में होगी डील
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, बर्मन फैमिली ने JMम फाइनेंशियल सर्विसेज को इस ओपन ऑफर का मैनेजर बनाया है. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि Religare Enterprises के पब्लिक शेयरहोल्डर 10 वकिंग डेज में अपना इक्विटी शेयर दे सकते हैं. इसके बदले में उन्हें ओपन ऑफर में पेश की गई दर के हिसाब से कैश में भुगतान किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.