होम / बिजनेस / Burger King मिला सकता है Coca-Cola से हाथ, Pepsi से छूटेगा साथ?

Burger King मिला सकता है Coca-Cola से हाथ, Pepsi से छूटेगा साथ?

बर्गर किंग (Burger King) अपने एक्सक्लूसिव बेवरेज पार्टनर के लिए कोका कोला (Coca-Cola) से बातचीत कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में खानपान के शौकीनों की कोई कमी नहीं है और केवल कुछ ही फास्ट फूड-चेन ऐसी होंगी जिनके आउटलेट भारत में मौजूद नहीं होंगे. ऐसी ही एक चेन बर्गर किंग (Burger King) है और खबर आ रही है कि जल्द ही यह कंपनी मशहूर बेवरेज कंपनी कोका-कोला (Coca Cola) से हाथ मिला सकती है.

क्या है पूरा मामला?
मामले से जुड़े कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि बर्गर किंग (Burger King) अपने एक्सक्लूसिव बेवरेज पार्टनर के लिए कोका कोला (Coca-Cola) से बातचीत कर रहा है. साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि बर्गर किंग और पेप्सी (Pepsico) के बीच मौजूद 10 सालों से ज्यादा का रिश्ता भी खत्म हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि आने वाले क्वार्टर के खत्म होने तक इस डील को आधिकारिक तौर पर घोषित किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बर्गर किंग ने 2014 में भारत में अपनी शुरुआत की थी और तभी से यह पेप्सिको के साथ बना हुआ है. 

Coke With Meals
मामले से जुड़े कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि कोका-कोला (Coca-Cola) अपने ‘कोक विद मील्स’ (Coke With Meals) नामक प्लेटफॉर्म को बहुत ही तेजी से विस्तृत कर रहा है और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Thrive में कंपनी की हिस्सेदारी 15% की है. आपको बता दें कि Thrive सीधे तौर पर जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स को टक्कर देता है. Thrive के पास फिलहाल 14,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट मौजूद हैं. इस समझौते से कोका-कोला और बर्गर किंग (Burger King) दोनों को ही काफी ज्यादा फायदा हो सकता है.

Burger King और Coca Cola
आपको बता दें कि भारत के बाहर बर्गर किंग (Burger King) और कोका कोला (Coca Cola) साथ में जुड़े हुए हैं, लेकिन भारत में अमेरिका स्थित इस फास्ट फूड चेन की पार्टनरशिप पेप्सी (Pepsico) के साथ है. बर्गर किंग के अलावा KFC और पिज्जा हट (Pizza Hut) जैसे फास्ट फूड चेन की पार्टनरशिप भी पेप्सी के साथ है और यह अपने रेस्टोरेंट में पेप्सी ही प्रदान करते हैं.
 
यह भी पढ़ें: 2024 तक डीजल कारें बनाना बंद कर देगी ये जानी-मानी कंपनी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago