✕

होम / बिजनेस / Tata Group की रिटेल कंपनी का बंपर रिजल्ट, 135% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी आया उछाल

Tata Group की रिटेल कंपनी का बंपर रिजल्ट, 135% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी आया उछाल

वेस्टसाइड, जूडियो, मिसबू, सामोह, उत्सा Trent के फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के रिटेल आर्म ट्रेंट ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी का मुनाफा 135 फीसदी उछाल के साथ 391.2 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 166.6 करोड़ रुपए था. रेवेन्यू में भी बड़ा उछाल आया है. यह 56 फीसदी के उछाल के साथ 4104 करोड़ रुपए रहा. यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने एक साल में 240 फीसदी का रिटर्न दिया है. मजबूत रिजल्ट के बाद शेयर रॉकेट हो गया और यह 13 फीसदी के उछाल के साथ 6354 का नया ऑल टाइम हाई बनाया.

135% बढ़ा मुनाफा

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में ट्रेंड का PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 136% उछाल के साथ 501 करोड़ रुपए रहा. EPS यानी अर्निंग पर शेयर 4.88 रुपए से बढ़कर 11.04 रुपए पर पहुंच गया. मार्च तिमाही में यह 19.81 रुपए रहा था. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉपिट 66.7% उछाल के साथ 612.6 करोड़ रुपए रहा.  EBITDA मार्जिन 14% से बढ़कर 15% रहा. FY20 की पहली तिमाही से अब तक बीते चार सालों में कंपनी का रेवेन्यू का औसत ग्रोथ 38% और प्रॉफिट बिफोर टैक्स का औसत ग्रोथ 49% रहा है.

जून तिमाही में 25 नए स्टोर्स खोले गए

Trent ने बताया कि जून तिमाही में उसने कुल 25 नए स्टोर खोले हैं. इसके साथ ही उसके कुल स्टोर्स की संख्या 823 पर पहुंच गई है. इसका प्रजेंस अब 178 शहरों में है. कंपनी ने बताया कि 30 जून 2024 के आधार पर इसके कुल 228 Westside, 559 Zudio और 36 लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट स्टोर्स हैं. इस तिमाही में 6 वेस्टसाइट, 16 जूडियो 12 नए शहरों में खोला गया.

शेयर 6 महीने में 67% हुआ मजबूत

9 अगस्त को ट्रेंट का शेयर सुबह बढ़त के साथ 5755.70 रुपये पर खुला. दिन में यह पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत तक उछला और 6375 रुपये के हाई तक गया. यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है. कारोबार बंद होने पर शेयर 6276.90 रुपये पर सेटल हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 2.23 लाख करोड़ रुपये है. पिछले 6 महीने में शेयर 67 प्रतिशत मजबूत हुआ है. जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 37 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

एसोसिएट कंपनी करेगी शेयर बायबैक

ट्रेंट ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि उसकी एसोसिएट कंपनी Inditex Trent Retail India Private Limited टेंडर ऑफर रूट के जरिए 1000 रुपये फेस वैल्यू वाले 140,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक करने वाली है. इस कंपनी में ट्रेंट की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. शेयर बायबैक 7,506 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago