✕

होम / बिजनेस / सुपरस्टार नागार्जुन की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, 10 एकड़ में फैला कन्वेंशन सेंटर हुआ जमींदोज

सुपरस्टार नागार्जुन की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, 10 एकड़ में फैला कन्वेंशन सेंटर हुआ जमींदोज

हैदराबाद के माधापुर इलाके में थम्मीदिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल क्षेत्र और बफर जोन में बना साउथ के एक्टर नागार्जुन की अवैध प्रॉपर्टी शनिवार को ध्वस्त कर दी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. नागार्जुन के हैदराबाद स्थित 10 एकड़ में फैले एन-कन्वेंशन सेंटर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई हैदराबाद नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ की है. इस मामले में पिछले कई सालों से जांच चल रही थी, जिसके बाद शनिवार यानी 24 अगस्त को इस कन्वेंशन सेंटर को जमींदोज कर दिया गया. आइए इस कार्रवाई से लेकर संपत्ति तक, आपको एक्टर नागार्जुन के बारे में पूरी जानकरी देते हैं.

क्यों हुई कार्रवाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद के माधापुर इलाके में थम्मीदिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल क्षेत्र और बफर जोन में 10 एकड़ में बना नागार्जुन का ये एन-कन्वेंशन सेंटर कई सालों से जांच के दायरे में है. दरअसल, कई शिकायतें मिलने के बाद हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति निगरानी और संरक्षण (HYDRA) के अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की थी. आरोप है कि थम्मिडीकुंटा झील का फुल टैंक लेवल क्षेत्र लगभग 29.24 एकड़ है. वहीं, एन-कन्वेंशन ने फुल टैंक लेवल क्षेत्र के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर अतिरिक्त 2 एकड़ पर अतिक्रमण किया है.

निगम अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस रही मौजूद 
इस ध्वस्तीकरण अभियान में कई बुलडोजर शामिल थे, जो शनिवार की सुबह से अपने काम में लग गए थे. इसके अलावा मौके पर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उनके साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.

3200 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं नागार्जुन 
नागार्जुन 3200 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. नागार्जुन एक्टर के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं. वे अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं. ये स्टूडियो लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है.  नागार्जुन एक फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इ सके अलावा एक्टर ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ बतौर फीस लेते हैं. एक्टर की महीने की कमाई लगभग 15 करोड़ के आसपास है. वह एन3 रियल्टी एंटरप्राइजेज, एक रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन फर्म के भी हेड हैं. नागार्जुन कई स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं, जिसमें इंडियन बैडमिंटन लीग का मुंबई मास्टर्स, एफआईएम सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में माही रेसिंग टीम इंडिया शामिल हैं. इन सबके अलावा एक्टर की कमाई विज्ञापन से भी होती है.

इसे भी पढ़ें-Amazon नेFestive Season से पहले लिया बड़ा फैसला, छोटे कारोबारियों को होगा फायदा!

करोड़ों के घर और गाड़ियों के मालिक
नागार्जुन के पास हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में 4,000 वर्ग फुट में फैला एक बंगला है, जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं. जिसमें बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ (BMW 7), ऑडी ए7 (Audi A7) और बीएमडब्ल्यू एम6 (BMW M6) है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago