होम / बिजनेस / Stock Market: आज कौन से शेयर भर सकते हैं आपकी झोली? फटाफट यहां चेक करें

Stock Market: आज कौन से शेयर भर सकते हैं आपकी झोली? फटाफट यहां चेक करें

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया है. सोमवार को मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजर कल उम्मीदों के विपरीत गिरावट के साथ बंद हुआ. IT कंपनियों के शेयरों में नरमी का असर बाजार पर पड़ा और पिछले कई दिनों की तेजी एक ही झटके में गायब हो गई. सोमवार को सेंसेक्स 520 अंक गिरकर 59,910 और निफ्टी 125 अंक लुढ़ककर 17,702 अंकों पर बंद हुआ. इस दौरान, दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजी के साथ-साथ L&T के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.  

तेजी-गिरावट वाले शेयर
अब चलिए उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें उछाल आ सकता है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Oil India, Karnataka Bank, Voltas, GAIL और IDFC में तेज के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज बढ़त दर्ज हो सकती है. वहीं, MACD का मानना है कि Adani Power सहित आज Zee Entertainment, Zensar Technologies और Sonata Software में मंदी देखने को मिल सकती है.

दर्ज हुई मामूली बढ़ोत्तरी
अब एक नजर तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी डाल लेते हैं, इससे आपको सही फैसला लेने में आसानी होगी. पेट्रोलियम बिजनेस कंपनी Oil India का शेयर सोमवार को एक फीसदी की बढ़त के साथ 263.10 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसमें करीब 9.80 रुपए और एक महीने में 12.45 रुपए की तेजी दर्ज हुई है. छह महीनों में इसने अपने निवेशकों को 38.95% का रिटर्न दिया है. 130.50 रुपए के भाव पर मिल रहा कर्नाटक बैंक के शेयर में कल मामूली बढ़त देखी गई. इसका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी खास अच्छा नहीं है.

GAIL और IDFC 
टाटा ग्रुप की कंपनी Voltas का शेयर सोमवार को 1.46% के उछाल के साथ 835.55 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में भी इसमें मामूली बढ़ोत्तरी ही देखने को मिली है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,299 रुपए है, जिससे ये अभी काफी पीछे है. GAIL का शेयर इन बाकी शेयरों की तुलना में पिछले कारोबारी सत्र में कुछ बेहतर करता दिखाई दिया. इस दौरान, कंपनी के शेयर में 2.13% की तेजी आई. 110.45 रुपए मूल्य के इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 4.64% का रिटर्न दिया है. वहीं, IDFC का शेयर कल एक फीसदी उछलकर 78.35 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में यह 0.19% लुढ़का है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

20 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago