✕

होम / बिजनेस / बजट से पहले नीतीश, नायडू ने कर डाली ऐसी मांग, मोदी सरकार की बढ़ गई टेंशन!

बजट से पहले नीतीश, नायडू ने कर डाली ऐसी मांग, मोदी सरकार की बढ़ गई टेंशन!

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी. इससे पहले नीतीश कुमार ने उन्हें डिमांड की लिस्ट थमा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट से पहले नीतीश कुमार ने मोदी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि JDU प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बजट में 30,000 करोड़ रुपए की मांग की है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार ने पिछले महीने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ बजट-पूर्व बैठक के दौरान राज्य को 30 हजार करोड़ रुपए का पैकेज देने का अनुरोध किया था. हालांकि, केंद्र ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि इस वर्ष बिहार को कितनी धनराशि आवंटित की जाएगी.

नायडू ने की है ये डिमांड
बात केवल इतनी ही नहीं है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने भी केंद्र से बड़ी धनराशि की मांग कर डाली है. नायडू अपने राज्य आंध्र प्रदेश के लिए अगले कुछ वर्षों में 12 अरब डॉलर से अधिक की सहायता चाहते हैं. मोदी सरकार के लिए चिंता के बात यह है कि दोनों गठबंधन सहयोगियों ने जितनी राशि मांगी है वह केंद्र की सालाना फूड सब्सिडी के आधे से अधिक के बराबर है. ऐसे में इनकी मांगों को पूरा करने में सरकार के पसीने छूट जाएंगे.

अनसुना नहीं कर सकता केंद्र
मोदी 3.0 सहयोगियों के कन्धों पर सवार है. चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की बदौलत ही सरकार पूरे पांच साल चल सकती है. यदि इनमें से किसी ने भी मोदी सरकार का हाथ छोड़ा तो उसका गिरना तय है. ऐसे में इन सहयोगियों की मांगों को PM मोदी पूरी तरह नज़रंदाज नहीं कर सकते. इस बार सरकार पर बजट को लोकलुभावन बनाने का भी दबाव है, ताकि आम जनता को खुश किया जा सके. क्योंकि लोकसभा चुनाव में जैसे परिणामों की उम्मीद भाजपा लगाए बैठी थी, जनता की नाराज़गी से संभव नहीं हो पाया. लिहाजा, वित्तमंत्री जनता को खुश करने वाली कुछ घोषणाएं कर सकती हैं.

क्या-क्या चाहिए नीतीश को?
खबर तो यह भी है कि मोदी सरकार के दोनों सहयोगी चाहते हैं कि केंद्र उन्हें अपने राज्यों में अधिक उधार लेने की अनुमति दे. वित्तीय नियमों के मुताबिक, राज्य अपने क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद के 3% तक उधार ले सकते हैं. जबकि बिहार ने बिना किसी शर्त के 1% अतिरिक्त उधार की मांग की है. इसी तरह, आंध्र प्रदेश ने 0.5% की अतिरिक्त मांग की है. इसके अलावा, नीतीश कुमार ने बिहार में 9 एयरपोर्ट्स, 4 नई मेट्रो लाइन और 7 मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए बजट में प्रावधान की मांग भी कर डाली है. इतना ही नहीं, वह राज्य में 200 अरब के थर्मल पावर प्लांट की स्थापना के लिए फंडिंग, 20,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों की मरम्मत में मदद भी चाहते हैं. उन्होंने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा भी मांगा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.