होम / बिजनेस / खत्‍म हुआ बजट बनाने का काम, हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट की छपाई 

खत्‍म हुआ बजट बनाने का काम, हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट की छपाई 

कई सालों से होती चली आ रही हलवा सेरेमनी के बाद देश के बजट की छपाई शुरू हो जाती है. इस दौरान इस काम में लगे लोग और अधिकारी दुनिया से कट जाते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट बनाने से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी का आयोजन वित्‍त मंत्रालय में किया गया. इस मौके पर वित्‍त मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को हलवा खिलाया. इस हलवा सेरेमनी का आयोजन होने का मतलब होता है कि देश का बजट बनाने का काम पूरा हो चुका है अब उसे छापने का काम किया जाएगा. इस बार भी वित्‍त मंत्री 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी. 

हलवा सेरेमनी के क्‍या हैं मायने? 
बुधवार को जब ये बजट सेरेमनी का आयोजन किया गया इस मौके पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री भागवद कराद, और अधिकारी मौजूद रहे. वित्‍त मंत्री ने सभी को हलवा खिलाकर इस रस्‍म को पूरा किया. इस रस्‍म में बजट बनाने वाले अधिकारी ही भाग लेते हैं. सरकार वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए 1 फरवरी को तय तारीख पर ही बजट पेश करेंगी. 

आखिर क्‍यों होती है हलवा सेरेमनी? 
दरअसल बजट बनाने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है. माना जाता है कि किसी भी शुभ काम से पहले मुंह मीठा किया जाता है इसलिए इस परंपरा को वित्‍त मंत्रालय में कई सालों से किया जा रहा है. इस रस्‍म के बाद बजट की छपाई का काम शुरू हो जाता है. इसकी छपाई में जुटने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब 1 फरवरी तक पूरी दुनिया से दूर रहेंगे. सबसे दिलचस्‍प बात है कि बजट में होने वाली घोषणाओं को काफी गोपनीय रखा जाता है. इसमें केवल वित्‍त मंत्री और सीनियर मोस्‍ट अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति दी जाती है. 

इस साल भी पेपरलैस होगा बजट 
देश में पिछले तीन साल से बजट पेपरलैस हो रहा है. उसी तर्ज पर इस साल भी देश का बजट पेपरलैस होगा. वित्त मंत्री के बजट भाषण पूरा होने के बाद एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर ये उपलब्ध होगा. आप इस ऐप को डाउनलोड करके सारे बजट को डिटेल तरीके से देख सकते हैं. इस ऐप पर आपको कई और तरह की फैसिलिटी भी मिलेगी, जिससे आप बजट को आसानी से पढ़ पाएं. 

ये भी पढ़ें: सकारात्‍मक ऊर्जा से भरा हुआ है देश…ये तीन प्रमुख वजहें हैं इसका कारण
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago