होम / बिजनेस / बजट 2026: हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा सुधार, सरकार ने एलाइड प्रोफेशनल्स और मेडिकल टूरिज्म पर जोर दिया

बजट 2026: हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा सुधार, सरकार ने एलाइड प्रोफेशनल्स और मेडिकल टूरिज्म पर जोर दिया

विशेषज्ञ मानते हैं कि ये कदम भारत के हेल्थकेयर सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य, समग्र और रोकथाम-आधारित स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा में ले जाएंगे और देश को मरीजों के लिए विश्वस्तरीय इलाज का पसंदीदा गंतव्य बनाएंगे.

रितु राणा 7 months ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी. बजट में एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHPs) और केयरगिवर्स की ट्रेनिंग, मेडिकल टूरिज्म हब्स, बायोफार्मा विकास और आयुर्वेद व योग को बढ़ावा देने जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की गई. विशेषज्ञों ने इन कदमों को भारत के हेल्थकेयर सेक्टर की क्षमता बढ़ाने और देश को वैश्विक स्वास्थ्य हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है.

एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और केयरगिवर्स पर फोकस

आकाश हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौधरी ने कहा “सरकार का एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स पर फोकस हमारे हेल्थकेयर वर्कफोर्स को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. 1 लाख AHPs और 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण देने से एलाइड और बुजुर्गों की देखभाल में मौजूद अहम कमी को पूरा किया जा सकेगा. मेडिकल टूरिज्म और आयुर्वेद से जुड़ी पहलों के साथ यह भारत को व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगा.”  उन्होंने कहा कि ये पहलें न सिर्फ मरीजों की देखभाल बेहतर करेंगी, बल्कि भारत को समग्र और उन्नत इलाज के लिए वैश्विक पसंदीदा गंतव्य भी बनाएंगी.

मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) के चेयरमैन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा  “भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को देखते हुए एलाइड और जेरियाट्रिक केयर वर्कफोर्स का विकास बेहद जरूरी है. 1.5 लाख प्रशिक्षित केयरगिवर्स पर जोर देना लंबे समय के लिए गुणवत्तापूर्ण देखभाल की प्रतिबद्धता को दिखाता है.”

मेडिकल टूरिज्म हब्स और आयुर्वेद केंद्र

बजट में पांच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म हब्स स्थापित करने की योजना का ऐलान किया गया. इसमें समर्पित आयुष केंद्र भी शामिल होंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय मरीजों को आकर्षित करने और समग्र उपचार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. एशियन हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एन.के. पांडे ने कहा “निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित करना भारत के हेल्थकेयर इकोसिस्टम के लिए दूरदर्शी कदम है. आयुर्वेद और योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने से ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म में भारत की स्थिति और मजबूत होगी.”

कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं IVF स्पेशलिस्ट डॉ. हृषिकेश पाई ने भी कहा कि मेडिकल टूरिज्म से जुड़ी पहलों से विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के नए अवसर पैदा होंगे. आयुर्वेद और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने से भारत की समग्र स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत होगी.”

बायोफार्मा और लाइफ-साइंसेज सेक्टर को बढ़ावा

बजट में बायोफार्मा हब को विकसित करने और लाइफस्टाइल बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की गई. इसके तहत रिसर्च, क्लिनिकल ट्रायल्स और CDSCO को मजबूत करने जैसे कदम शामिल हैं. NeuroEquilibrium के फाउंडर राजनीश भंडारी ने कहा “बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब को बढ़ाने से भारत की ग्लोबल लाइफ-साइंसेज हब के रूप में स्थिति मजबूत होगी. नए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, बड़े ट्रॉमा सेंटर, जेरियाट्रिक केयर और AI आधारित सहायक उपकरण ये सभी कदम व्यापक और सुलभ इलाज की दिशा में निर्णायक बदलाव दिखाते हैं.”

महत्वपूर्ण दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट

सरकार ने 17 महत्वपूर्ण दवाओं और मेडिसिन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया, जिससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए इलाज अधिक किफायती हो सकेगा. साथ ही, व्यक्तिगत उपयोग के लिए दवाओं और मेडिकल फूड पर छूट की सूची में सात और दुर्लभ बीमारियों को शामिल किया गया. डॉ. एन.के. पांडे ने कहा “इन नीतिगत फैसलों से जरूरी इलाज तक समय पर पहुंच तेज होगी, मरीजों के परिणाम बेहतर होंगे और विशेष दवाओं पर निर्भर मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज देने की हमारी क्षमता मजबूत होगी.”

डिजिटल हेल्थ और दंत चिकित्सा क्षेत्र में निवेश

Dentalkart के , CEO & Founder डॉ. विकास अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “केंद्रीय बजट 2026 हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का स्पष्ट संकेत देता है—सस्ती सेवाएं, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल सशक्तिकरण. MSMEs और लॉजिस्टिक्स पर फोकस प्लेटफॉर्म्स को सक्षम बनाएगा और उन्नत दंत समाधान तेजी से अपनाने में मदद करेगा. इसका लाभ डॉक्टरों और मरीजों दोनों को मिलेगा.”

बजट 2026 हेल्थ सेक्टर में मानव संसाधन, बायोफार्मा, मेडिकल टूरिज्म, आयुर्वेद, योग और डिजिटल हेल्थ सभी को समेकित करता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि ये कदम भारत को रोकथाम आधारित, समग्र और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हेल्थकेयर सिस्टम की दिशा में ले जाएंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago