✕

होम / बिजनेस / Budget 2025: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी, जानें इससे क्या होगा फायदा?

Budget 2025: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी, जानें इससे क्या होगा फायदा?

बीमा में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति देने का यह निर्णय 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा सुधार माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने बजट 2025 में इंश्योरेंस सेक्टर के लिए बड़ा एलान किया है. लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई लिमिट बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार ने इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई लिमिट (FDI Limit) में 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करने फैसला लिया है.

इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई लिमिट 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी की गई है. एक्स पर किए पोस्ट के जरिए वित्र मंत्रालय ने कहा कि पेंशन प्रोडक्ट्स के रेगुलेटरी को-ऑर्डिनेशन और विकास के लिए फोरम बनाई जाएगी. केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इस साल सेंट्रल केवाईसी रजिस्ट्री (Revamped Central KYC Registry) नए सिरे से शुरू की जाएगी.

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाओं का विस्तारित किया जाएगा. पोस्ट में बताया गया है कि भारत में बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए कॉर्पोरेट बांड बाजार को बढ़ाने के लिए एक व्यापक पहल के हिस्से के रूप में नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपमेंट (National Bank for Financing Infrastructure and Development - NaBFID) द्वारा पार्शियल क्रेडिट एनहांसमेंट फैसिबिलिटी (Partial Credit Enhancement Facility) की स्थापना की जाएगी.

FDI लिमिट बढ़ाने के फायदे
•    एफडीआई सीमा बढ़ाने से विशेष रूप से बीमा क्षेत्र में निवेश का प्रवाह तेज होने की उम्मीद है. इससे कंपनियों को अधिक पूंजी मिलेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगी.
•    एफडीआई की बढ़ी हुई सीमा से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी.
•    एफडीआई लिमिट बढ़ने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. इससे स्थानीय कंपनियों को बेहतर सेवाएं और उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो अंततः उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होता है.
•    अधिक विदेशी निवेश से वित्तीय भंडार मजबूत होगा, जिससे कंपनियों की लाभप्रदता में सुधार हो सकता है. यह वित्तीय स्थिरता को भी बढ़ावा देगा, जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है.
•    एफडीआई से नवीनतम प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं का हस्तांतरण होता है, जिससे स्थानीय उद्योगों में नवाचार को बढ़ावा मिलता है. यह प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान कर सकता है.
•    विदेशी निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है. यह न सिर्फ नए रोजगार के अवसर पैदा करता है, बल्कि तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल का भी विकास करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

23 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

23 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago