✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live : बजट में महिलाओं को 3 लाख करोड़ रुपये की सौगात, मिलेगा ये लाभ

Budget 2024 Live : बजट में महिलाओं को 3 लाख करोड़ रुपये की सौगात, मिलेगा ये लाभ

मोदी सरकार का शुरुआत से ही महिला सशक्तीकरण पर खास फोकस रहा है. इस बार भी बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार यानी 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं. तो आइए जानते हैं बजट में महिलाओं को क्या तोहफा मिला है?

कर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना प्राथमिकता

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पूर्ण बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी, यानी उनके लिए भी कई रोजगार के अवसर खुलेंगे, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी.

मिली करोड़ों की सौगात

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को कई तरह की सौगात दी हैं. मोदी सरकार के 3.0 बजट में महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषण की गई हैं. इस आम बजट में महिलाओं के लिए स्किल प्रशिक्षण को लेकर भी अलग-अलग योजनाओं का ऐलान किया गया है. साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए MSME के तहत कई योजनाओं की घोषणा की गई है.

कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल और शिशु गृह की स्थापना

निर्मला सीतारमण ने कार्यबल में महिलाओं का हिस्सा बढ़ाने की योजना का जिक्र किया. निर्मला सीतारमण ने कहा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी. इसके अलावा शिशु गृह की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा महिलाओं के नाम मकान की रजिस्ट्री होगी तो,  स्टैम्प ड्यूटी में भी सरकार की ओर से छूट दी जाएगी.  

 महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट योजना

पिछले बजट यानी 2023 में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट  योजना की शुरुआत की थी. यह योजना मार्च 2025 तक उपलब्ध है और इसमें महिलाओं या लड़कियों के नाम पर दो साल के लिए अधिकतम दो लाख रुपये 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर जमा किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Budget 2024 Live- किसानों के लिए बड़े ऐलान, सरकार के पिटारे में अन्नदाता के लिए क्या?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago