✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: वित्त मंत्री के पिटारे से छात्रों और युवाओं के लिए क्या निकला?

Budget 2024 Live: वित्त मंत्री के पिटारे से छात्रों और युवाओं के लिए क्या निकला?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट पेश किया है. इस बजट में उन्होंने छात्रों और युवाओं का खास ख्याल रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों और युवाओं का खास ख्याल रखा है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल शिक्षा और रोज़गार के लिए 1.48 लाख करोड़  खर्च किए जाने का प्रस्ताव है. रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.  

इन छात्रों को मिलेगा फायदा
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि ऐसे छात्र जो पहले से किसी सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठा रहे हैं, उन्हें घरेलू संस्थानों में पढ़ाई के लिए 10 लाख तक का लोन मिलेगा. ये लोन 3 प्रतिशत की ब्याज पर दिया जाएगा. इसके तहत स्टूडेंट्स को हर साल कुल राशि का तीन प्रतिशत ई-वाउचर के रूप में डायरेक्टली सौंपा जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छात्रों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 

युवाओं को नौकरी का वादा
वित्त मंत्री ने बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. साथ ही उन्होंने वर्कप्लेस पर महिलाओं की भागीदारी के लिए खास इंतजाम करने की बात भी कही है.  निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे 2 लाख करोड़ रुपए के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए पांच योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान रखा  है. उन्होंने यह भी कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां बढ़ेंगी. आने वाले समय में करीब 30 लाख नौकरियां इस सेक्टर में दी जाएंगी. 

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना भी शुरू करेगी. इसमें 5000 रुपए प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago