✕

होम / बिजनेस / बजट 2024 की तारीख का ऐलान, इस दिन होगा पेश, वित्त मंत्री बनाएंगी नया रिकॉर्ड

बजट 2024 की तारीख का ऐलान, इस दिन होगा पेश, वित्त मंत्री बनाएंगी नया रिकॉर्ड

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एनडीए की सरकार बनने के बाद लोगों को वित्‍त वर्ष 2024-25 के पहले पहले पू‍र्ण बजट (Union Budget) का इंतजार था. अब ये इंतजार पूरा हो गया है और बजट पेश होने की तारीख सामने आ गई है. बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

केंद्रीय बजट 2024 की तारीख का एलान हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस तारीख की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके अलावा 22 जुलाई को आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा.

बजट से लोगों की उम्मीदें

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट होगा, जिसे लेकर काफी उत्सुकता है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि इसमें कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे. हर बार की तरह ही इस बार भी लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं. वित्त मंत्री द्वारा टैक्सपेयर्स के लिए घोषित किए जाने वाले बेनिफिट्स को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. कई लोग इस बार स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट में बढ़ोतरी की चर्चा भी कर रहे हैं.

कई लोगों को उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2024 में इनकम टैक्स रिफॉर्म पेश किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोअर इनकम ब्रैकेट पर टैक्स बोझ कम करना है, ताकि स्पेंडिंग को बढ़ावा दिया जा सके. केंद्रीय बजट 2024 से ग्रीन टैक्सेशन इनिशिएटिव को लेकर बहुत उम्मीदें हैं. भारत जैसे-जैसे अपने क्लाइमेट गोल की दिशा में काम कर रहा है, पर्यावरण की मदद के लिए ग्रीन टैक्सेज का लाभ उठाने पर जोर बढ़ रहा है.

नया रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण 

वित्त मंत्री निर्मला निर्मला 23 जुलाई को बजट पेश करते ही लगातार सातवीं बार ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे. हालांकि, मोरारजी ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया. उनके बाद पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने 9 बार, यशवंत राव चव्हाण, सीडी देशमुख और यशवंत सिन्हा ने 7 बार बजट पेश किया. मनमोहन सिंह और टी. कृष्णमचारी 6 बार बजट पेश कर चुके हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.