✕

होम / बिजनेस / BSNL ने Skypro से मिलाया हाथ, अब बिना Set Top Box देख पाएंगे टीवी चैनल

BSNL ने Skypro से मिलाया हाथ, अब बिना Set top box देख पाएंगे टीवी चैनल

BSNL कस्टमर्स को एडवांस टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलेगा. IPTV सर्विस के जरिए स्मार्ट टीवी पर 500 HD/SD चैनल्स और 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप अपने सेट टॉप बॉक्स (Set Top Box) से परेशान रहते हैं और बिना सेट टॉप बॉक्स के टीवी चैनल देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने स्काईप्रो (Skypro) से हाथ मिलाया है. बीएसएनएल अब स्काईप्रो के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को IPTV सर्विस ऑफर देगा. इस नई सर्विस से बीएसएनएल कस्टमर्स को एडवांस टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलेगा. तो आइए आपको इसकी पूरा जानकारी देते हैं? 

लोगों को मिलेगी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसएनएल की ओर से एक नई स्ट्रेटेजी पर काम किया जा रहा है. बीएसएनएल ने IPTV सर्विस प्रोवाइडर Skypro के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है. पार्टनरशिप होने के बाद बीएसएनएल कंज्यूमर्स को Skypro की IPTV सर्विस मिलेगी. इसकी मदद से बीएसएनएल कस्टमर्स को एडवांस टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रोवाइड करवाया जाएगा. इस पार्टनरशिप का उद्देश्य लोगों को डिजिटल एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करवाना है. IPTV सर्विस की मदद से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी. इसके साथ ही इस नई सर्विस के जरिए स्मार्ट टीवी पर 500 HD/SD चैनल्स और 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. ये सर्विस आपको स्मार्ट टीवी पर भी मिलने वाली है. बीएसएनएल ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर भी काम कर रहा है. इसमें वैल्यू-एडेड सर्विस भी मिलती हैं, यानी आपके लिए ये काफी पॉजिटिव होने वाला है.

इस शहर में 8 हजार कस्टमर्स से होगी शुरुआत 
बीएसएनएल की तरफ से CGM पंजाब सेर्किल ने कहा, '28 नवंबर को, CMD रॉबर्ट रवि जी की तरफ से हमारी नई इंटरनेट टीवी सर्विस की शुरुआत की गई है. इसमें IPTV प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है. ये सर्विस पॉपुलर चैनल्स का एक्सेस देती है, जिसमें Colors, Zee Star और स्पोर्ट्स चैनल्स मिलते हैं. इसके लिए किसी सेट टॉप बॉक्स की भी जरूरत नहीं है. टेस्टिंग के बाद इसे चंडीगढ़ में शुरू किया जा रहा है. शुरुआत में इसके 8 हजार कस्टमर्स हैं. हमारा प्लान सर्विस को इंटरनेशनल लेकर जाने का है. हम नए फीचर का एक्सेस भी कस्टमर्स को देना चाहते हैं. बता दें, Skypro की बात करें तो इस कंपनी की स्थापना साल 2019 में की गई थी. होम एंटरटेनमेंट के मामले में इसका अच्छा यूजरबेस है. ये ट्रेडिशनल टीवी एक्सपीरियंस को चैलेंज करती है और बिना सेट-टॉप-बॉक्स के स्मार्ट टीवी पर टीवी कंटेंट प्रोवाइड करती है, यानी आप स्मार्ट तरीके से पूरा प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं. अब बीएसएनएल के साथ कंपनी ने पार्टनरशिप की है जो हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें