✕

होम / बिजनेस / BSNL सस्ते रीचार्ज के साथ अब मनपसंद नंबर चुनने का भी दे रहा विकल्प, ऐसे करना होगा आवेदन

BSNL सस्ते रीचार्ज के साथ अब मनपसंद नंबर चुनने का भी दे रहा विकल्प, ऐसे करना होगा आवेदन

Jio और Voda-Idea के रीचार्ज महंगे होने के बाद लोग BSNL पर स्विच करने लगे हैं. ऐसे में बीएसएनएल की ओर से अब यूजर्स को अपनी पसंद का नंबर चुनने का विकल्प भी दिया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने हाल ही में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है. ऐसे में कई यूजर्स अब बीएसएनएल पर स्विच करने लगे हैं, क्योंकि बीएसएनएल ग्राहकों को सस्ते रीचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. वहीं, अब अपने ग्राहकों को और अच्छी नेटवर्क सर्विस देने के लिए कंपनी देशभर में 4G सर्विस का जाल तेजी से बिछा रही है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल की नई सिम खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, ये नए सब्सक्राइबर्स को अपनी पसंद का नंबर चुनने का विकल्प भी दे रही है. तो आइए जानते हैं आप अपनी पसंद के नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं? 

बीएसएनएल बड़ा रहा अपनी नेटवर्क सर्विस

बीएसएनएल की आंध्र प्रदेश सर्किल में इसको लेकर ट्वीट भी किया गया था. साथ ही अब बीएसएनल की बात करें तो इसमें काफी सुधार भी किए जा रहे हैं. 4जी के बाद अब कंपनी का पूरा फोकस 5जी नेटवर्क पर होने वाला है. फिलहाल, 1 हजार से ज्यादा साइट्स में 4G सर्विस मिल रही है. साथ ही अभी टाटा की तरफ से भी बीएसएनएल में निवेश किया गया है. दरअसल, कंपनी यहां डेटा सेंटर बनाने पर काम करेगी और यूजर्स को आसानी से फास्ट इंटरनेट मिल पाएगा. 
 
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले गूगल पर जाकर 'BSNL Choose Your Mobile Number' पर जाना होगा.
2. यहां जाने के बाद आपको 'cymn' लिंक पर जाना होगा.
3. यहां पर आपको अपना जोन का भी चयन करना होगा। जैसा किस जगह पर आप रहते हैं या आपका ज़ोन कौन सा है.
4. नए सब्सक्राइबर्स के लिए BSNL की तरफ से पसंदीदा लोकेशन के बारे में भी कहा जाता है. यहां पर आपको 'Fancy Number' का चयन करने के लिए भी कहा जाता है. यानी आप इसकी मदद से अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं.
5. पसंदीदा नंबर के बाद आपको 'रिजर्व नंबर' का भी ऑप्शन दिया जाता है. आप इस विकल्प का चयन कर सकते हैं. ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है.
6. OTP हासिल करने के लिए आपको मौजूदा नंबर का चयन करना होता है. यहां पर आपको एक ओटीपी नंबर भेजा जाएगा.
7. यहां पर आपको OTP नंबर दर्ज करना होगा. इस ओटीपी का इस्तेमाल आप कर पाएंगे.
8. पसंदीदा नंबर का चयन करने के बाद आपको सिम लेने के लिए मौजूद BSNL स्टोर पर जाना ही होगा.

इसे भी पढ़ें-इन 2 बैंकों ने बढ़ाई MCLR, अब ज्यादा भरनी पड़ेगी लोन की EMI

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

14 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago