✕

होम / बिजनेस / BSE ने जारी किए Q4 रिजल्ट, 364% बढ़ा मुनाफा, दो डिविडेंड देगी कंपनी; जानें पूरी डिटेल

BSE ने जारी किए Q4 रिजल्ट, 364% बढ़ा मुनाफा, दो डिविडेंड देगी कंपनी; जानें पूरी डिटेल

वित्त वर्ष 2024-25 के Q4 में BSE के मुनाफे में 364% जबरदस्त उछाल आया है. कंपनी ने दो डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. इसमें 150वीं वर्षगांठ पर स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे पुराने एक्सचेंज बीएसई (BSE) ने अपना तिमाही नतीजा जारी कर दिया है. वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में बीएसई ने शानदार प्रदर्शन किया है. Q4 में मुनाफे में 365 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं, आय में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. EBITDA 520 फीसदी बढ़ा है. चौथी तिमाही में शानदार नतीजे के साथ एक्सचेंज ने निवेशकों को 1,150 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है. 

कैसे रहे BSE के तिमाही नतीजे?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में BSE का मुनाफा 365 फीसदी बढ़कर ₹493.04 करोड़ पर पहुंच गया. एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा ₹106.06 करोड़ था. वहीं, मार्च में एक्सचेंज की आय 75 फीसदी बढ़कर ₹846.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹483.95 करोड़ थी.

इस दौरान, बीएसई का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 520.27 फीसदी बढ़कर ₹593.6 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इस तिमाही में य़ह ₹95.7 करोड़ था. वहीं EBITDA मार्जिन में 70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. मार्च तिमाही में परिचालन व्यय 392 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 415 करोड़ रुपये था. ट्रांजैक्शन चार्जेज, जो बाजार गतिविधि के स्तर और घरेलू बचत और निवेश से जुड़ा हुआ है, सालाना आधार पर 112% बढ़कर 612 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की तिमाही में यह 288 करोड़ रुपये था.

जनवरी-मार्च 2025 की अवधि के लिए ट्रेजरी आय 44.3 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की तिमाही में 58 करोड़ रुपये से कम थी. चौथी तिमाही के दौरान निवेश आय बढ़कर 70 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 55.2 करोड़ रुपये थी. BSE ने कहा कि वह सभी क्षेत्रों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और पंजीकृत निवेशकों की संख्या और टर्नओवर के मामले में बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है.

1,150 फीसदी किया डिविडेंड का ऐलान

BSE के बोर्ड ने शानदार नतीजे के साथ ही निवेशकों को डबल डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. बोर्ड ने BSE के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 5 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने की सिफारिश की है और रेगुलर डिविडेंड के रूप में 18 रुपये देने की भी सिफारिश की है. घोषित कुल डिविडेंड लगभग 23 रुपये प्रति शेयर है. डिविडेंड पानेके लिए पात्र शेयरधारकों को निर्धारित करने की रिकॉर्ड डेट 14 मई होगी. इसका भुगतान 18 सितंबर को या उससे पहले पूरा हो जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

16 hours ago