✕

होम / बिजनेस / Yes Bank पर लगाया है दांव, तो पढ़ लें ये खबर; वरना पड़ेगा पछताना!  

Yes Bank पर लगाया है दांव, तो पढ़ लें ये खबर; वरना पड़ेगा पछताना!  

बीते छह महीनों में Yes Bank के शेयरों ने अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. हालांकि, आज इसमें गिरावट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank के शेयरों में क्या बड़ी गिरावट आने वाली है? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है, क्योंकि इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म्स के नजरिए में बदलाव आया है. कुछ दिन पहले तक जहां इसमें तेजी का अनुमान जताया जा रहा था. वहीं, अब इसके टार्गेट प्राइज में कमी की गई है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने येस बैंक के शेयरों पर अंडरवेट रुझान रखा है. साथ ही इसका टार्गेट प्राइज 16.50 रुपए तय कर दिया है.

नरमी के साथ ट्रेडिंग 
Yes Bank के शेयरों में आज नरमी का रुख है. 4 अप्रैल को शुरुआती कारोबार से बैंक के शेयर नरमी के साथ ट्रेडिंग कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक ये शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.90 रुपए पर आ गया था. हालांकि, ये बात अलग है कि बीते 5 दोनों में Yes Bank के शेयर ने 7.33% का रिटर्न दिया है. मॉर्गन स्टैनली के टार्गेट प्राइज से बैंक का शेयर अभी काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यदि फर्म का ये अनुमान सही साबित होता है, तो Yes Bank के शेयर बड़ी डुबकी लगा जाएंगे. 

ये भी पढ़ें - स्टॉक मार्केट से भी कमाई करते हैं Rahul Gandhi, इन कंपनियों पर लगाया है दांव 

नोमुरा भी है नेगेटिव
पिछले छह महीनों में Yes Bank के शेयरों में दमदार तेजी देखने को मिली है. इस दौरान, यह 44.77% ऊपर चढ़ गया है और पिछले एक साल में यह आंकड़ा 63.28% है. ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी इस प्राइवेट बैंक के शेयरों का टार्गेट प्राइज घटा दिया है. नोमुरा ने इसे न्यूट्रल रेटिंग देते हुए कहा है कि भले ही Yes Bank के रिटर्न प्रोफाइल में सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी भी प्रतिद्ंवदी बैंकों के मुकाबले काफी कम है. बता दें कि बैंक ने हाल ही में चौथी तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया था. 

ऐसी है आर्थिक सेहत
मार्च 2024 तिमाही में Yes Bank के लोन ग्रोथ में 5 फीसदी का सुधार आया था. इसी तरह, बैंक का लोन-एडवांस मार्च तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2 लाख करोड़ था. बैंक डिपॉजिट की बात करें, तो इसमें तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 10% और सालाना आधार पर 22.5% की ग्रोथ है. बैंक डिपॉजिट मार्च तिमाही में 2.66 लाख करोड़ रुपए रहा. बैंक के CASA यानी करेंट एंड सेविंग अकाउंट की ग्रोथ सालाना आधार पर 23% बढ़कर 82,315 करोड़ रुपए रही. ऐसे ही चौथी तिमाही में बैंक के टर्म डिपॉजिट में भी इजाफा हुआ है. इसके बावजूद बैंक के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म का भरोसा कम हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago