होम / बिजनेस / दिवाली की खुशियों में इजाफा कर सकते हैं ये स्टॉक्स, पोर्टफोलियो में कर लें शामिल  

दिवाली की खुशियों में इजाफा कर सकते हैं ये स्टॉक्स, पोर्टफोलियो में कर लें शामिल  

ब्रोकरेज फर्म ने ऐसे कुछ शेयर बताए हैं जिनमें दिवाली के मौके पर निवेश से फायदा मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार के गुलजार रहने की उम्मीद है. ऐसे में यदि आप कुछ ऐसे स्टॉक्स तलाश रहे हैं, जिन पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है, तो हम आपकी परेशानी दूर करने जा रहे हैं. दरअसल, ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म HDFC सिक्योरिटीज़ ने कुछ शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है. फर्म का मानना है कि इनमें निवेश मुनाफे का सौदा हो सकता है. हालांकि, शेयर बाजार के बारे में कुछ भी सटीक नहीं कहा जा सकता, लेकिन पर्याप्त रिसर्च के बाद चुने गए स्टॉक से मुनाफे की संभावना ज़रूर बढ़ जाती है.  

इनमें फायदा मिलने की उम्मीद  
Aster DM Healthcare: बोरक्रेज हाउस का मानना है कि कीमतों मे तेजी और मेट्रो शहरों में कंपनी का विस्तार शेयर बाजार में उसकी पोजीशन को मजबूत कर सकता है. फर्म ने इस स्टॉक को 278 रुपए के टारगेट प्राइस पर ‘बाय टैग’ दिया है. फिलहाल ये शेयर 242.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Bharat Dynamics: बोरक्रेज फर्म को इस कंपनी में अच्छी संभावनाएं नज़र आ रही हैं. उसने इस स्टॉक को 1,022 रुपए के टारगेट प्राइज़ के साथ ‘बाय टैग’ दिया है. Bharat Electronics: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इस कंपनी की आमदनी बढ़ सकती है. लिहाजा, इसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने 123 रुपए के टारगेट प्राइज़ पर इसे खरीदने की सलाह दी है.

इन कंपनियों की स्थिति मजबूत
Birla Corporation: यह कंपनी अपने खर्चों में कटौती कर रही है. इसके अलावा, उसकी प्रोडक्शन कैपिसिटी बढ़ाने की कोशिश के चलते ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को 1,069 रुपए के टारगेट प्राइज़ के साथ खरीदने की सलाह दी है. Cipla: रिवेन्यु को लेकर इस कंपनी की कोशिशों के मद्देनजर ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि सिप्ला के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इस शेयर को 1,283 रुपए के टारगेट प्राइज़ पर खरीदने की सलाह दी गई है. Deepak Fertilisers: एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के अनुसार लॉन्ग टर्म में इस कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा, जिससे कंपनी के शेयरों की कीतम 1.058 रुपए के लेवल तक जा सकती है. 17 अक्टूबर को यह 965 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

Rail Vikas Nigam से Sun TV तक
ICICI Bank: इस बैंक ने टेक इंवेस्टमेंट और डिजिटल प्रयासों पर काफी फोकस किया है. साथ ही रिटेल और SME सेक्टर में कंपनी के ग्रोथ की संभावना है. ऐसे में कंपनी का स्टॉक 999 रुपए के लेवल तक जा सकता है. फर्म ने इसे 999 रुपए के टारगेट प्राइज़ पर खरीदने की सलाह दी है. Rail Vikas Nigam, Sun TV और TCI Express भी दांव लगाया जा सकता है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने टीसीआई एक्सप्रेस को 2,169 रुपए के टारगेट प्राइज़ के साथ ‘बाय’ टैग दिया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago