✕

होम / बिजनेस / लाल हुए बाजार में किन शेयरों पर लगाएं दांव? एक्सपर्ट ने बता दिए नाम

लाल हुए बाजार में किन शेयरों पर लगाएं दांव? एक्सपर्ट ने बता दिए नाम

अमेरिका में मंदी की आशंका और मिडिल ईस्ट में चल रही उथलपुथल के चलते भारतीय शेयर बाजार भी पूरी तरह से लाल हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है. अमेरिका में मंदी की आशंका और मिडिल ईस्ट में जारी उथलपुथल के चलते भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ है. बाजार लाल निशान से कब बाहर आएगा सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि,  विशेषज्ञों को लगता है कि बाजार में यह अस्थिरता छोटी अवधि के लिए ही रहेगी. एक्सपर्ट्स लॉन्ग टर्म के लिए इंडियन मार्केट को लेकर पॉजिटिव हैं. 

मौका भी है गिरावट? 
बाजार में आने वाली गिरावट को दिग्गज निवेशक बड़े मौके के तौर पर देखते हैं. हालांकि, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप बिना किसी विश्लेषण या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श किए बिना ही बाजार में कूद जाएं. स्टॉक मार्केट में निवेश हमेशा जोखिम के अधीन रहता है, इसलिए पर्याप्त रिसर्च के बाद ही दांव लगाएं. एक मीडिया रिपोर्ट में मार्केट एक्सपर्ट के हवाले से ऐसे कुछ शेयरों के बारे में ज़रूर बताया गया है कि जो मजबूत फंडामेंटल और अनुकूल तकनीकी संकेतों के चलते अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. 

एक साल में दिया 66% रिटर्न
रिपोर्ट के अनुसार, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर राठी ने एशियन ग्रेनिटो इंडिया (Asian Granito India) को खरीदने की सलाह दी है. खबर लिखे जाने तक ये शेयर करीब छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.36 रुपए पर कारोबार कर रहा था. इस स्टॉक के लिए अनुमानित टारगेट प्राइज  101 और 106 रुपए है, जिसे अगले एक से तीन महीनों के भीतर प्राप्त किया जा सकता है. इस शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 66.37% का रिटर्न दिया है. 

इसे लेकर भी हैं पॉजिटिव
बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) को लेकर भी जिगर राठी पॉजिटिव हैं. उन्होंने इस शेयर को 544 से 536 रुपए की कीमत के भीतर खरीदने की सलाह है. जोखिम नियंत्रित करने के लिए स्टॉप लॉस 480 रुपए पर सेट किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि ये स्टॉक एक से तीन महीनों में  630 से  660 रुपए के आंकड़े पर पहुंच सकता है. Borosil Renewables खबर लिखे जाने तक करीब सात प्रतिशत लुढ़ककर 515.95 रुपए पर आ गया था. 

इसकी अच्छी नहीं रही चाल
इसी तरह, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) पर भी ब्रोकरेज बुलिश है. इस शेयर को 72-75 रुपए के प्राइज पर खरीदने की सलाह दी गई है. IDFC के शेयर के कुछ समय में 84 रुपए का आंकड़ा छूने की उम्मीद है. ब्रोकरेज का कहना है कि इसके लिए स्टॉप लॉस को 68.5 रुपए पर सेट किया जाना चाहिए. IDFC First Bank के शेयर करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. इस शेयर को लेकर ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस साल यह 18.31% नीचे आ गया है. लिहाजा, सोच-समझकर निवेश का फैसला लें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago