होम / बिजनेस / इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में अभी बाकी है जान, 25% तक लगा सकता है छलांग

इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में अभी बाकी है जान, 25% तक लगा सकता है छलांग

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में पिछले कुछ वक्त से तेजी देखने को मिल रही है. इसमें प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आपने प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयरों (Federal Bank Shares) में निवेश किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस शेयर में अगले एक साल में 25% तक उछाल देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) के हवाले से बताया गया है कि Federal Bank के शेयरों में अभी और तेजी की गुंजाइश है. बता दें कि इस स्टॉक ने अब तक अपने इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में इसके भाव 21.05% चढ़ गए हैं.

ब्रोकरेज फर्म ने कही ये बात 
ब्रोकरेज फर्म ने Nomura फेडरल बैंक को 'एक अंडरवैल्यूएशन फ्रेंचाइजी' बताया है, जो हाई गियर में बढ़ रहा है. नोमुरा ने अगले 12 महीनों के लिए बैंक के स्टॉक पर 190 का टारगेट प्राइज रखा है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 25% की तेजी का संकेत देता है. सोमवार को इस प्राइवेट बैंक के शेयर 3.60% की तेजी के साथ 154.10 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक फेडरल बैंक के शेयर 11% चढ़ चुके हैं. ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि यह बैंक वित्त वर्ष 2024-2026 में अपने प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट को 22% की दर से बढ़ाने में सफल रहेगा. बता दें कि 2010 से बैंक के MD और सीईओ की जिम्मेदारी निभा रहे श्याम श्रीनिवासन सितंबर 2024 में रिटायर हो जाएंगे.

मार्केट एक्सपर्ट को भी भरोसा
Nomura ने फेडरल बैंक का मूल्यांकन दिसंबर-2025 प्राइज-टू-बुक-वैल्यू के 1.2 गुना पर किया है. फेडरल बैंक की यूनिट फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज पिछले सप्ताह ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई है. इसका आईपीओ साइज 600 करोड़ रुपए का था. फेडरल बैंक की स्टॉक मार्केट में परफॉरमेंस की बात करें, तो पिछले पांच सालों में इसने अपने निवेशकों को 84.55% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 12.24% है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 155.20 रुपए है और यह फिलहाल 154.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में आईआईएफएल सिक्योरिटीज के निदेशक और मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन के हवाले से बताया गया है कि फेडरल बैंक का शेयर 160-165 रुपए का आंकड़ा छू सकता है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

20 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

1 day ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

1 day ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

11 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

20 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago