✕

होम / बिजनेस / ब्रिटेन की ऑडिटिंग अथॉरिटी ने इस कंपनी पर लगाया $8.9 मिलियन का जुर्माना 

ब्रिटेन की ऑडिटिंग अथॉरिटी ने इस कंपनी पर लगाया $8.9 मिलियन का जुर्माना 

ब्रिटेन की ऑडिटिंग अथॉरिटी (FRC) ने ये जुर्माना कई दस्‍तावेजों के न दे पाने के कारण लगााया है. हालांकि इस मामले के शीघ्र समाधान के कारण जुर्माने की राशि को 25 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉयोएनर्जी और रक्षा ठेकेदारी में काम करने वाली कंपनी बैबॉक इंटरनेशनल ग्रुप PwC पर ब्रिटेन के ऑडिटिंग प्राधिकरण यूके फाइनेंशियल रिपोर्टिंग काउंसिल ने 7.5 मिलियन पाउंड (8.9 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है. नियामक के अनुसार, ये पेनल्‍टी मार्च 2017 और 2018 के अंत तक बैबॉक के खातों में पाई गई अनियतित्‍ताओं के कारण लगाई गई है. रेग्‍यूलेटर ने कहा कि है कि शीघ्र समाधान के कारण जुर्माने को 25 प्रतिशत कम कर दिया गया है. अब कंपनी को  5.6 मिलियन पाउंड का जुर्माना भरना है. 

आखिर क्‍यों लगाया गया इतना भारी जुर्माना 
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि FRC ने PwC बैबॉक के ऑडिट में पहचानी गई अनियतित्‍ताओं के लिए बार-बार उपयुक्‍त साक्ष्‍य देने को कहा था. लेकिन कंपनी इसमें फेल रही, वो उन दस्‍तावेजों को पेश नहीं कर पाई. इसके कारण रेग्‍यूलेटर ने इस पेनल्‍टी को लगाया है. रेग्‍यूलेटर ने कंपनी के जुर्माने को लेकर ये भी कहा है कि कंपनी में क्षमता, देखभाल और परिश्रम की भी कमी दिखाई देती है. 

जुर्माने पर क्‍या बोली कंपनी 
पीडब्ल्यूसी के एक प्रवक्ता ने 5.6 मिलियन के जुर्माने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें खेद है कि प्रश्न आवश्यक मानक स्‍तर का नहीं थे और हम खुद इसकी मांग करते हैं. उन्‍होंने कहा कि हालांकि बैबॉक एफआरसी जांच में पार्टी नहीं है. उसने कहा कि अप्रैल 2021 में हमने अपने अनुबंधों और बैलेंस शीट की समीक्षा की थी, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 2 बिलियन पाउंड का राइट-ऑफ हुआ था. दो PwC भागीदारों - निकोलस कैंपबेल लैम्बर्ट और हीथर प्राचीन पर भी क्रमशः 200,000 पाउंड और 65,000 का जुर्माना लगाया गया है. इन दोनों कंपनियों को भी छूट दी गई है. जो क्रमशः 150,000 पाउंड और 48,750 पाउंड है. 

 आखिर क्‍या करती है PwC
ये कंपनी कई तरह के कारोबार करती है. इसमें रक्षा सौदों से लेकर रिन्‍यूएबल एनर्जी का क्षेत्र भी शामिल है. कंपनी का लक्ष्‍य है कि वो 2030 नेट जीरो एमीशन के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करेगी. कंपनी अपने क्‍लाइंट को भी नेट जीरो एमीशन प्राप्‍त करने को लेकर सपोर्ट सिस्‍टम प्रोवाइड करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

12 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

12 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

15 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

16 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

11 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

12 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.