✕

होम / बिजनेस / बंद हो गई इस कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग, कहीं आपका तो नहीं लगा है पैसा?

बंद हो गई इस कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग, कहीं आपका तो नहीं लगा है पैसा?

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. एक कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) के शेयरों की ट्रेडिंग बंद कर दी गई है. यानी इनकी खरीद-फरोख्त अब नहीं हो पाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अगले आदेश तक कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग को सस्पेंड कर दिया है. स्टॉक एक्सचेंज की इस कार्रवाई से एक दिन पहले 13 जून तक कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग एक्टिव थी. BSE पर यह 4.93% की गिरावट के साथ 9.45 रुपए पर बंद हुआ था. 

क्यों हुई कंपनी पर कार्रवाई?
एक्सचेंज की तरफ से बताया गया है कि ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों का सस्पेंशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि कंपनी NSE के मास्टर सर्कुलर के हिसाब से काम नहीं करती. 15 मई को ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों की ट्रेडिंग बंद करने की घोषणा हुई थी. हालांकि, 16 मई को कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि ऐसी नौबत नहीं आने दी जाएगी और 11 जून तक वह वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर के नतीजे घोषित कर देगी. लेकिन कंपनी ने 11 जून को पूरे नतीजे नहीं जारी किए. ब्राइटकॉम ग्रुप सितंबर तिमाही के नतीजे तो पेश किए, मगर दिसंबर 2023 तिमाही के नतीजों पर कोई जानकारी नहीं दी. इसी के चलते कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी गई है.

शेयरधारकों का क्या होगा?
मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से ब्राइटकॉम ग्रुप में 2 लाख रुपए के कम के निवेश वाले करीब 6.56 लाख शेयरधारक हैं. चूंकि ट्रेडिंग सस्पेंड की गई है, इसलिए शेयरहोल्डर्स 15 दिनों तक न तो अपने शेयर बेच पाएंगे और न ही नए शेयर खरीद पाएंगे. हालांकि, इसके बाद भी ट्रेडिंग सामान्य नहीं होगी. बल्कि निवेशक जेड कैटेगरी में ट्रेड-फॉर-ट्रेड के आधार पर ऐसा करने में सक्षम होंगे. जेड कैटेगरी के तहत अगले छह महीने तक हर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही ट्रेडिंग हो पाएगी.

SEBI भी ले चुका है एक्शन
जेड कैटेगरी में ऐसे शेयरों को रखा जाता है, जो एक्सचेंजों की लिस्टिंग से जुड़े नियमों को पूरा नहीं करते हैं या निवेशकों की शिकायतों का निपटारा नहीं करते हैं या फिर दोनों डिपॉजिटरीज के पास जरूरी व्यवस्था करने में नाकाम रहते हैं. वहीं, ट्रेड-फॉर-ट्रेड कैटेगरी के तहत आने वाले शेयरों की लेवल डिलीवरी वाली ट्रेडिंग हो सकती है इंट्रा-डे ट्रेडिंग नहीं. गौरतलब है कि ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (BGL) पिछले काफी समय से किसी न किसी वजह से चर्चा में रही है. पिछले साल बाजार नियामक SEBI ने एक अंतरिम आदेश में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों में शुमार सुरेश कुमार रेड्डी और नारायण राजू को अगली सूचना तक कोई भी निदेशक पद संभालने से रोक दिया था. सुरेश कुमार रेड्डी कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन एवं MD और नारायण राजू कंपनी के CFO (Chief Financial Officer) की भूमिका निभा रहे थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

17 hours ago