होम / बिजनेस / Bournvita का ऐड तो हर तरफ छा रहा, पर इसपर बिजनेस दिग्गजों ने क्या कहा?

Bournvita का ऐड तो हर तरफ छा रहा, पर इसपर बिजनेस दिग्गजों ने क्या कहा?

Bournvita ने जब से यह ऐड लॉन्च किया है, तब से हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी कमियां बता रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 14 नवंबर, यानी बाल दिवस के अवसर Bournvita ने एक ऐड कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें वे पैरेंट्स से विनती कर रहे हैं कि वे अपने बच्चों के टैलेंट पर भरोसा पैदा करें न कि उनपर किसी प्रकार का दबाव डालें. यह ऐड कैंपेन लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और #FaithNotForce से ट्रेंड करने लगा. इस ऐड कैंपेन की काफी तारीफ हो रही है. ऐसे में बिजनेस इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों ने भी इसपर अपना मिक्स्ड रिएक्शन दिया है. आइए, जानते हैं उन रिएक्शंस के बारे में....

"यह ऐड बैकफायर का काम करेगा"
एक टॉप एडटेक फर्म के सीईओ ने कहा कि उन्हें ये ऐड कैंपेन बहुत अच्छा लगा. इसमें बहुत ही स्मार्ट और बोल्ड तरीके से मैसेज कम्यूनिकेट किया गया है. वहीं, एक फाइनेंशियल सर्विसेज के अधिकारी का कहना है, "यह ऐड बैकफायर का काम करेगा. जहां तक बच्चों को खिलाने के लिए भोजन चयन का सवाल है, वहां माता-पिता काफी सावधान रहते हैं. मेरी मां तो अपने हाथों से ताजी सब्जियां चुनती थीं." उन्होंने कहा, "ब्रैंड मैनेजर्स इस तरह का ऐड दिखाकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं. यह ऐड देखने में अच्छा लग सकता है, दुनियाभर में कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो सकता है, पर एक अच्छा बिजनेस रिजल्ट देने में सफल नहीं हो सकता. इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है."

"कुछ नया मैसेज देखने को नहीं मिला"
एक ऐड एजेंसी के सीनियर लीडर को भी यह ऐड पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के जरिए सिर्फ गुमराह करने की कोशिश की गई है और कुछ नहीं. एक लीडिंग टेक कंपनी के CMO ने इस ऐड पर रिएक्शन देते हुए कहा, "इस ऐड का इनसाइट ये है कि पैरेंट्स अपने बच्चे पर उनकी इच्छा के बगैर कैरियर बनाने के लिए दबाव डालते हैं, ये बात अब पुरानी हो चुकी है. इसमें कुछ नया मैसेज नहीं है."

"इनसाइट शानदार, पर एग्जीक्यूशन बहुत खराब"
मेडटेक सेक्टर की एक कंपनी के CMO ने कहा, "ऐड का इनसाइट तो बेहतरीन है, पर एग्जीक्यूशन बहुत खराब है." वहीं, एक कंज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी के डिजिटल हेड ने रिएक्शन देते हुए कहा, "यह बिल्कुल आंखों को पसंद आने वाला ऐड है. जितनी बोल्ड तरीके से मैसेज दिखाया गया है, उससे फायदा हो सकता है." एडवर्टाइजिंग एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके अनुसार ये सिर्फ एक अवॉर्ड विनिंग ऐड है. इसे इसीलिए बनाया गया होगा ताकि अवॉर्ड जीत सके. इसके अलावा इसमें कुछ नया मैसेज नहीं है.

"अच्छा आइडिया है, देखने के बाद अच्छा महसूस हो रहा"
एक अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के अधिकारी ने कहा, "मेरे हिसाब से यह एक इंटरेस्टिंग ऐड है. पर्सनली, मुझे यह आइडिया पसंद आया. इसे देखने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है. बिल्कुल, यह अवॉर्ड विनिंग ऐड कैंपेन भी है." एक FMCG के टॉप एक्जीक्यूटिव ने कहा, "आइडिया और कॉन्सेप्ट अच्छा है, पर एग्जीक्यूशन बेहतर ढंग से नहीं हो सका है. कोई अपने घर के टॉयलेट पेपर बॉक्स पर बॉर्नवीटा पैक क्यों लगाएगा? यह ऐड एक बड़ी समस्या के बारे में तो जरूर बता रहा है, लेकिन उसके समाधान का बेहतर तरीका नहीं बता पाया."

"जो दिखाया गया है, वो अब पुरानी बात हो चुकी है"
होम केयर सेक्टर की एक कंपनी के CMO ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "इस ऐड को देखने के बाद ऐसा लगता है कि पैरेंट्स बच्चों के लिए सही चीज नहीं कर पा रहे, उन्हें कुछ पता नहीं है और वे कुछ सोचते नहीं हैं. आज के समय में यह बिल्कुल गलत है. कुछ दशक पहले यदि ये ऐड कैंपेन आता तो जस्टिफाइड होता, लेकिन आज के संदर्भ में जस्टिफाइड नहीं है. आज अपने करियर का फैसला करने में बच्चों की भूमिका बुहत ज्यादा होती है और पैरेंट्स उन्हें सपोर्ट करते हैं."

"सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया है यह ऐड"
फाइनेंशियल सर्विर्सेज के CMO ने कहा, "यह ऐड सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया है. लोग इसके बारे में हर जगह बात करेंगे और कर रहे हैं. यह अपने मकसद में कामयाब हो गया है." वहीं, ऑनलाइन मार्केटप्लेस के CMO का कहना है, "मेरे हिसाब से इस ब्रैंड में चीनी की हानिकारक मात्रा होती है, जो अपने बच्चे के लिए हेल्दी नहीं है." फार्मा सेक्टर के एक टॉप एग्जीक्यूटिव का कहना है कि इस ऐड में जिस तरीके से मैसेज दिया जा रहा है, वो इम्पैक्टफुल नहीं है. इसमें कनेक्शन मिसिंग है.

यहां देख सकते हैं ऐड


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago