✕

होम / बिजनेस / बोनस भी भला कोई छोड़ता है? इस सीईओ ने 25 करोड़ लेने से किया इंकार, जानें क्या रही वजह 

बोनस भी भला कोई छोड़ता है? इस सीईओ ने 25 करोड़ लेने से किया इंकार, जानें क्या रही वजह 

दिग्गज एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के सीईओ ने भारी-भरकम बोनस लेने से मना कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सैलरी के साथ-साथ बोनस भी मिल जाए, तो काम करने का मजा दोगुना हो जाता है. इस दोगुने मजे की चाहत हर कर्मचारी को होती है. ऐसे में जब कोई इसे ठुकराने का फैसला ले, तो आश्चर्य होना लाजमी है. अमेरिकी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बोइंग (Boeing) के CEO डेव कैलहौन (Dave Calhoun) ने भारी-भरकम बोनस लेने से इंकार कर दिया है. दरअसल, इस इंकार की वजह कंपनी से मनमुटाव नहीं, बल्कि इसी साल हुई एक घटना है. 

बोर्ड ने स्वीकार किया अनुरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेव कैलहौन (Dave Calhoun) ने 3 मिलियन डॉलर बोनस लेने से मना कर दिया है. इंडियन करेंसी में यह राशि 24,98,91,150 रुपए होती है. बोइंग की तरफ से कहा गया है कि अलास्का एयरलाइंस की घटना को देखते हुए कैलहौन ने सालाना प्रोत्साहन भुगतान से इंकार कर दिया है और बोर्ड ने भी उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. इस तरह डेव कैलहौन 3 मिलियन डॉलर का बोनस नहीं लेंगे.  

16 हजार फीट की ऊंचाई पर घटना
CEO डेव कैलहौन इस साल के अंत तक पद छोड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं. यह फैसला भी उन्होंने अलास्का एयरलाइंस के साथ हुई दुर्घटना को देखते हुए लिया है. दरअसल. इस साल 5 जनवरी को बोइंग द्वारा निर्मित Boeing 737-9 MAX विमान का दरवाजा 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था. इस घटना को लेकर कंपनी को तीखी आलोचना हुई और उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ा. इसी के परिणामस्वरूप कंपनी ने टॉप मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हुए. इसी के तहत कैलहौन साल के अंत तक पद छोड़ देंगे. जबकि कॉमर्शियल एयरक्रॉफ्ट यूनिट के हेड स्टेन डील (Stan Deal) तुरंत रिटायर होगे. 

टूटकर हवा में उड़ गया दरवाजा
अलास्का एयरलाइंस सहित दुनिया की तमाम एयरलाइन बोइंग के निर्मित विमान इस्तेमाल करती हैं. 5 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के बेड़े में शामिल बोइंग 737-9 सीरीज के विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था. उस समय विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे. विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था. करीब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया. अचानक हुई इस घटना में कुछ यात्रियों के फोन हवा में उड़ गए. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस घटना के बाद बोइंग को आलोचना का सामना करना पड़ा.

अभी तक सदमे में हैं सीईओ 
इस घटना के बाद दुनियाभर में बोइंग के विमानों को लेकर चिंता व्यक्त की जाने लगी. अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई. जबकि भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के आपातकालीन दरवाजे का निरीक्षण करने के निर्देश दिए. बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहौन ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार की थी और कहा था कि घटना की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होगी. बताया जा रहा है कि वह इस सदमे से अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं और इसीलिए उन्होंने बोनस लेने से मना कर दिया है. बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था. देखते ही देखते यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया. हालांकि, इसका विवादों से भी पुराना नाता रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

8 minutes ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

26 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

3 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

13 hours ago

बड़ी खबरें

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

8 minutes ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

26 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

17 hours ago