होम / बिजनेस / हजारों फीट की ऊंचाई पर ऐसा क्या हुआ कि Boeing के CEO इस्तीफे को हुए मजबूर?

हजारों फीट की ऊंचाई पर ऐसा क्या हुआ कि Boeing के CEO इस्तीफे को हुए मजबूर?

दिग्गज विमान कंपनी बोइंग के सीईओ डेव कैलहौन इस साल के अंत तक कंपनी से अलग हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बोइंग (Boeing) के टॉप मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हो रहे हैं. कंपनी के CEO डेव कैलहौन (Dave Calhoun) इस साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. जबकि कॉमर्शियल एयरक्रॉफ्ट यूनिट के हेड स्टेन डील (Stan Deal) तुरंत रिटायर होगे. चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर स्टेफनी पोप स्टेन की जगह लेंगे. बोइंग में यह बदलाव सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि कुछ वक्त पहले हुई एक घटना का परिणाम है. 

इसलिए हो रहा है बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 5 जनवरी को बोइंग द्वारा निर्मित Boeing 737-9 MAX विमान का दरवाजा 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था. इस घटना को लेकर कंपनी को तीखी आलोचना और कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. इसी के परिणामस्वरूप कंपनी ने टॉप मैनेजमेंट में बदलाव जैसा कदम उठाया है. दरअसल, बोइंग यह संदेश देना चाहती है कि इस घटना को लेकर वह गंभीर है और प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार सभी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. कंपनी की तरफ से कहा कि बोर्ड ने क्वालकॉम के पूर्व CEO स्टीवन मोलेनकोफ को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. वहीं, डेव कैलहौन के रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही है.

करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
अलास्का एयरलाइंस सहित दुनिया की तमाम एयरलाइन बोइंग के निर्मित विमान इस्तेमाल करती हैं. 5 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के बेड़े में शामिल बोइंग 737-9 सीरीज के विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था. उस समय विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे. विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था. करीब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया. अचानक हुई इस घटना में कुछ यात्रियों के फोन हवा में उड़ गए थे. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस घटना के बाद बोइंग को आलोचना का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें - क्यों चर्चा में है Adani समूह और SP ग्रुप के बीच हुई ये डील, क्या होगा फायदा? 

विवादों से रहा है पुराना नाता
इस घटना के बाद दुनियाभर में बोइंग के विमानों को लेकर चिंता व्यक्त की जाने लगी. अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई. जबकि भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के आपातकालीन दरवाजे का निरीक्षण करने के निर्देश दिए. ऐसे में कंपनी के लिए टॉप मैनेजमेंट बदलाव जरूरी हो गया था, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि उसने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. बता दें कि बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था. देखते ही देखते यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया. हालांकि, इसका विवादों से भी पुराना नाता रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago