✕

होम / बिजनेस / जल्द शेयर मार्केट में धमाल मचाएंगे अमन गुप्ता, BoAt के आईपीओ को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

जल्द शेयर मार्केट में धमाल मचाएंगे अमन गुप्ता, boAt के आईपीओ को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

अमन गुप्ता की कंपनी बोट का IPO आने वाला है. कंपनी आईपीओ लॉन्च की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कंज्यूमर बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी boAt आईपीओ लाने वाली है. कंपनी ने अगले वित्त वर्ष में आने वाले आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities), गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) और नोमुरा को बतौर बैंकर चुना है. एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बोट हर हाल में अगले फाइनेंशियल ईयर में IPO लॉन्च करना चाहती है और इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है. कंपनी 1.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख सकती है.

इतना हो सकता है IPO साइज़
बोट के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का साइज़ 300-500 मिलियन डॉलर हो सकता है. अमन गुप्ता की कंपनी boAt ने 2022 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे, लेकिन बाजार की स्थितियों का हवाला देते हुए उसने आगे बढ़ने का फैसला टाल दिया. अमन गुप्ता ने पिछले साल कहा था कि कंपनी आईपीओ को लेकर कोई जल्दबाजी में नहीं है. इसके पास पर्याप्त पूंजी है.  उन्होंने कहा था कि बोट वित्त वर्ष 2025-26 तक अपना आईपीओ ला सकती है.  

ऐसी है कंपनी की आर्थिक सेहत
बोट के आईपीओ की खर ऐसे समय सामने आई है, जब कंपनी का रिवेन्यु वित्त वर्ष 2024 में 5% गिरकर 3,285 करोड़ रुपए रह गय है. हालांकि, कंपनी ने अपना घाटा आधा करके 70.8 करोड़ रुपए कर दिया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि वियरेबल्स सेक्टर के धीमे प्रदर्शन के बावजूद, बोट ने सकारात्मक EBITDA दर्ज किया और दिवाली सीजन के दौरान उसकी बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है.

2015 में हुई थी शुरुआत
अमन गुप्ता और समीर मेहता द्वारा 2015 में स्थापित, बोट ने अब तक 171 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है और भारत के वियरेबल्स सेगमेंट में 26.7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है. कुछ वक्त पहले अमन गुप्ता ने बताया था कि जब उन्होंने Boat की शुरुआत की, तब आयात पर जोर दिया जाता था. अब उनकी कंपनी के 60-70 प्रतिशत उत्पाद भारत में निर्मित होते हैं. सही मायने में इसे 'मेक इन इंडिया' कहा जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत जल्द ही 'दुनिया की स्टार्टअप राजधानी' बन जाएगा और यह देश में हो रहे बदलावों की वजह से संभव होगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें