✕

होम / बिजनेस / Blue Star ने जारी किए तिमाही के नतीजे, 96.06 करोड़ रुपये पर पहुंचा प्रॉफिट

Blue Star ने जारी किए तिमाही के नतीजे, 96.06 करोड़ रुपये पर पहुंचा प्रॉफिट

ब्लू स्टार (Blue Star) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंंपनी के परिचालन रेवेन्यू 20.4 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयर कंडीशनिंग और कमर्शियल रेफ्रीजिरेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार (Blue Star) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.7 प्रतिशत बढ़कर 96.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछले वर्ष समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 70.77 करोड़ रुपये रहा था. 

रेवेन्यू में हुआ 20 प्रतिशत का इजाफा
कंपनी ने बताया है कि उसका परिचालन रेवेन्यू 20.4 प्रतिशत बढ़कर 2,275.96 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,890.40 करोड़ रुपये थी. दूसरी तिमाही में कुल खर्च 19.61 प्रतिशत बढ़कर 2,163.08 करोड़ रुपये हो गया. कुल आय (अन्य आय समेत) 20.54 प्रतिशत बढ़कर 2,294.47 करोड़ रुपये हो गई. 

यहां से मिला 1,428.42 करोड़ रेवेन्यू
ब्लू स्टार का इलेक्ट्रो-मैकेनिकल परियोजनाओं और वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम व सर्विस खंड (Electro-Mechanical Projects and Commercial Air Conditioning Systems & Services segment) का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 32.60 प्रतिशत बढ़कर 1,428.42 करोड़ रुपये हो गया. जोकि पिछली तिमाही में 1077.21 करोड़ था. वहीं, प्रोफेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रीयल सिस्टम्स सेगमेंट का रेवेन्यू घटकर 80.54 करोड़ हो गया है, जोकि पिछले साल 83.70 करोड़ था.  इस बीच, ब्लू स्टार ने शेयर बाजार को अलग से दी सूचना में बताया कि उसकी बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में पीवी राव को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया और उन्हें कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं, समाधान एवं अंतरराष्ट्रीय) नामित किया गया.

कंपनी के चेयरमैन की प्रतिक्रिया

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीर एस. आडवाणी ने कहा है कि सभी व्यवसायों के लिए समग्र संभावनाएं आशाजनक बनी हुई हैं, क्योंकि कमरे वाले एसी और कमर्शियल एयर कंडीशनिंग कारोबार में इनकम और प्रॉफिट दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष कंपनी के लिए एक और बेहतरीन वर्ष साबित होगा. हम इसकी शेष छमाही को लेकर सकारात्मक हैं. 
. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें