होम / बिजनेस / BLS E-Services IPO: आज खुलने जा रहे ऑफर के बारे में कितना जानते हैं आप?
BLS E-Services IPO: आज खुलने जा रहे ऑफर के बारे में कितना जानते हैं आप?
कंपनी द्वारा इस IPO ऑफर में शामिल शेयरों के लिए 129-135 रुपए प्रति शेयर की कीमत निर्धारित की गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले साल हमें एक के बाद एक कई शानदार IPO ऑफर देखने को मिले थे और इस साल की शुरुआत में भी हमें एक के बाद एक IPO ऑफर देखने को मिल रहे हैं. हालांकि मार्केट को अभी भी एक जबरदस्त IPO की तलाश है और इसी कड़ी में आज BLS E-Services के IPO (BLS E-Services IPO) को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाएगा. इस ऑफर के खुलने से पहले IPO और कंपनी के बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है.
IPO का लॉट साइज और प्राइस रेंज
BLS E-Services के IPO (BLS E-Services IPO) की कुल कीमत 310.91 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कंपनी द्वारा इस IPO ऑफर में शामिल शेयरों के लिए 129-135 रुपए प्रति शेयर की कीमत निर्धारित की गई है. अगर इस IPO ऑफर के लॉट साइज की बात करने तो इस IPO के एक लॉट में 108 इक्विटी शेयर होंगे और एक लॉट के लिए बोली लगाने के बाद इन्वेस्टर्स 108 के गुणांकों में ही बोली लगा पाएंगे. इस IPO ऑफर के लिए 3 दिनों तक बोली लगाई जा सकती है और 1 फरवरी 2024 को इस IPO ऑफर के सब्सक्रिप्शन को बंद कर दिया जाएगा.
कुछ ऐसा होगा IPO ऑफर
BLS E-Services के IPO (BLS E-Services) में कुल 2.3 करोड़ नए इक्विटी शेयर शामिल हैं. इन 2.3 करोड़ शेयरों में से 10% शेयरों या लगभग 23 लाख शेयरों को कंपनी द्वारा BLS इंटरनेशनल लिमिटेड (BLS International Limited) के शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित रखा गया है. आपको बता दें कि BLS इंटरनेशनल, BLS E-Services की पैरेंट कंपनी है. इसीलिए बोली की पूरी प्रक्रिया के दौरान BLS इंटरनेशनल को प्रति शेयर पर 7 रुपए जितना डिस्काउंट दिया जाएगा. BLS इंटरनेशनल, BLS E-Services में 93% के लिए हकदार है.
क्या करती है BLS E-Services?
IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए खोलने से पहले अपने एंकर इन्वेस्टर्स के माध्यम से BLS E-Services ने 126 करोड़ रुपए इकट्ठे किये थे और कंपनी द्वारा प्रत्येक फंड को 135 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर 93.27 लाख शेयर जारी किये गए थे. BLS E-Services द्वारा राज्य और प्रादेशिक सरकारों को वीजा, पासपोर्ट, दूतावास संबंधित सुविधाओं समेत अन्य नागरिक सुविधाएं प्रदान करवाई जाती हैं. अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनी द्वारा यह सभी सुविधाएं एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और मिडिल-ईस्ट क्षेत्रों में प्रदान करवाई जाती हैं.
यह भी पढ़ें: बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!
टैग्स