✕

होम / बिजनेस / Blinkit ने शुरू की एम्बुलेंस सेवा, पीयूष गोयल ने कहा- फॉलो करना चाहिए Law Of Land

Blinkit ने शुरू की एम्बुलेंस सेवा, पीयूष गोयल ने कहा- फॉलो करना चाहिए Law of Land

ब्लिंकिट की 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कंपनी से इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स सर्विस प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने 2 जनवरी, गुरुवार को इस सेक्टर में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपनी 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस को लॉन्च किया. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग साइबर सिटी गुरुग्राम में पांच एम्बुलेंस के साथ किया. अब इस पर देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कमेंट किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ब्लिंकिट को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह देश के कानून का पालन कर रही है. 

पीयूष गोयल ने Blinkit से कही ये बात

दिल्ली में रिपोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत ब्लिंकिट को यह ध्यान में रखना होगा कि कंपनी  सभी अन्य कानूनी आवश्यकताओं का उचित ढंग से पालन करे. सामचार एजेंसी एएनआई ने पीयूष गोयल के हवाले से कहा, ''एम्बुलेंस सर्विस या दवाइयों की डिलीवरी को लेकर मेरा ब्लिंकिट से बस यही कहना है कि ऐसा करने की दिशा में कंपनी कानून का पालन करें और जो अन्य सभी कानूनी आवश्यकताएं हैं उनका भी उचित ढंग से ध्यान रखा जाए.'' 

गुरुग्राम में लॉन्च हुई सर्विस

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) पर 10 मिनट एम्बुलेंस सर्विस लॉन्च होने की जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा, ''हम अपने शहरों में क्विक और रिलायबल एम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइड करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठाने जा रहे हैं.'' 

उन्होंने लिखा, ''आज से पांच एम्बुलेंस गुरुग्राम की सड़कों पर होंगी. जैसे-जैसे हम अपनी सर्विस का विस्तार दूसरे इलाकों में करते जाएंगे, आपको ऐप पर बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस बुक करने का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा.''

ब्लिंकिट एम्बुलेंस के फीचर्स

ब्लिंकिट एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, मॉनिटर, स्ट्रेचर जैसे जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट्स के साथ कई दूसरी चीजें भी होंगी, जिनका इस्तेमाल इमरजेंसी में ट्रीटमेंट के दौरान किया जाता है. ढींडसा ने कहा, ''हमारे एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और इमरजेंसी मेडिसिन और इंजेक्शन के साथ-साथ जरूरी लाइफ सेविंग्स इक्विपमेंट्स हैं. इसके अलावा, हर एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक असिस्टेंट और एक ड्राइवर होगा, जो इमरजेंसी के वक्त तुरंत सर्विस देंगे.'' 

'कंपनी का मकसद मुनाफा कमाना नहीं'

अलबिंदर ने यह भी कहा, ''हमारा मकसद मुनाफा बनाना नहीं, बल्कि बेहद किफायती कॉस्ट पर कस्टमर्स को ये सर्विस उपलब्ध कराना है. साथ ही लॉन्ग टर्म के लिए इस गंभीर समस्या को हल करने में हम निवेश करेंगे.'' उन्होंने बताया कि, ''हम इस सर्विस को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण और नया है.'' उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालों में सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है. इसी के साथ उन्होंने नागरिकों से एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील करते हुए कहा, आप नहीं जानते कि आप कब किसी की जान बचा सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago