✕

होम / बिजनेस / Blinkit ने विपिन कपूरिया को CFO किया नियुक्ति, Flipkart के साथ किया 7 साल तक काम

Blinkit ने विपिन कपूरिया को CFO किया नियुक्ति, Flipkart के साथ किया 7 साल तक काम

जोमैटो की ब्लिंकिट ने फ्लिपकार्ट में बिजनेस फाइनेंस के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट विपिन कपूरिया को अपना चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स में मार्केट लीडर जोमैटो की ब्लिंकिट ने फ्लिपकार्ट में बिजनेस फाइनेंस के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट विपिन कपूरिया को अपना चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है. कपूरिया ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर सिंह ढींडसा, जोमैटो के CFO अक्षत गोयल के साथ मिलकर काम करेंगे. यह भी पहली बार है कि ब्लिंकिट के पास अब एक पूर्णकालिक नामित CFO है. इससे पहले अमित सचदेवा, जिन्होंने 2019 और 2022 के बीच कंपनी में CFO और वित्त प्रमुख के रूप में काम किया था, उन्होंने फर्म छोड़ दी है.

कपूरिया के लिंक्डइन अपडेट ने इसकी पुष्टि की है, पूर्णकालिक CFO रखने का फैसला जोमैटो द्वारा यह कहने के कुछ ही महीने बाद आया है कि ब्लिंकिट कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस डिवीजन है और यह वर्टिकल इसके कोर फूड डिलीवरी बिजनेस से भी बड़ा होगा. 

कौन हैं कपूरिया?

कपूरिया ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट में कुल 7 साल से अधिक समय तक काम किया और वहां के शीर्ष कर्मचारियों में से एक थे. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि वह 16 साल से अधिक के अनुभव वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. ई-कॉमर्स प्रमुख के अलावा, उन्होंने OYO और Yum! रेस्टोरेंट में भी काम किया है, जो कंपनी भारत में पिज्जा हट, टैको बेल, केएफसी को चलाती है.

कपूरिया अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी से ब्लिंकिट जैसी तेजी से बढ़ती स्टार्टअप कंपनी में कदम रखा है. स्विगी और जेप्टो जैसी कैश से भरपूर क्विक कॉमर्स स्टार्टअप, अन्य सुविधाओं के अलावा उन्हें अधिक आकर्षक वेतन और बेहतर पदनाम देकर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी फर्मों से प्रतिभाओं को आकर्षित कर रही हैं.

फूड डिलीवरी पर बड़ा दांव लगा रही जोमैटो 

ब्लिंकिट ने कपूरिया को ऐसे समय में काम पर रखा है जब कंपनी, क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में अन्य लोगों के साथ, ऑपरेशन को बढ़ा रही है और तेजी से फूड डिलीवरी पर बड़ा दांव लगा रही है. गुरुग्राम स्थित ब्लिंकिट ने इस महीने की शुरुआत में 10 मिनट की फूड डिलीवरी के लिए बिस्ट्रो नामक एक स्टैंडअलोन ऐप भी लॉन्च किया, ताकि जेप्टो कैफे, स्विगी के इंस्टाकैफे/बोल्ट और अन्य के साथ कंपटीशन किया जा सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago