✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी बैंकिंग संकट के बीच, Bitcoin की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

अमेरिकी बैंकिंग संकट के बीच, Bitcoin की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

पूरी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मशहूर क्रिप्टो मार्केट Bitcoin की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूरी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मशहूर क्रिप्टो मार्केट Bitcoin की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और जून 2022 के बाद से पहली बार कल 28,000 डॉलर्स की सीमा को पार किया है. 10 मार्च 2023 को SVB (सिलिकॉन वैली बैंक) के गिरने के बाद से  Bitcoin की कीमतों में लगभग 40% की उछाल देखने को मिली है. 

बैंकिंग क्राइसिस से बचाएगा BTC? 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिप्टो कस्टडी प्लेटफॉर्म लिमिनल के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट ध्रुविल शाह ने कहा है कि, अमेरिका में पैदा हुए बैंकिंग संकट की वजह से ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में विकेंद्रीकरण की एक प्रक्रिया शुरू हुई है और BTC (Bitcoin) की कीमतों में इसी वजह से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. विकेन्द्रित हुए फाइनेंस का प्रमुख फायदा Bitcoin को हो रहा है और इसके लिए रिटेल और संस्थागत इन्वेस्टर्स की मांग भी बढ़ रही है. BTC को इस वक्त चल रही बैंकिंग क्राइसिस से बचाने वाली एक शील्ड के रूप में देखा जा रहा है. 

बैंकों के गिरने से हुआ फायदा?
Mudrex के को-फाउंडर और CEO एदुल पटेल ने कहा – SVB और सिल्वरगेट का गिरना क्रिप्टो के लिए एक जादुई पल के जैसा था क्योंकि जैसे ही ये क्रिप्टो-फ्रेंडली बैंक गिरे इन बैंकों में जमा बहुत सा पैसा सीधे तौर पर क्रिप्टोकर्रेंसी इकोसिस्टम में चला गया और इन पैसों का ज्यादा बड़ा हिस्सा ब्लू-चिप क्रिप्टोकर्रेंसी यानी Bitcoin और Ethereum में गया. बैंकिंग क्षेत्र में अस्थिरता, उम्मीद से ज्यादा बड़े इन्फ्लेशन डाटा और कमजोर होते फेडरल रिजर्व पर दोबारा भरोसे की वजह से Bitcoin पिछले नौ महीनों में अब तक के सबसे बड़े लेवल पर पहुंच गए हैं.

ग्लोबल इक्विटी मार्केटों पर बना हुआ है दबाव
अमेरिका और यूरोप में बहुत से क्षेत्रीय बैंकों के गिरने की वजह से ग्लोबल इक्विटी मार्केटों पर अभी भी दबाव बना हुआ है. 10 मार्च 2023 से निफ्टी में लगभग 4% की गिरावट आ चुकी है जबकि इस दौरान Dow Jones बिलकुल फ्लैट बना रहा था लेकिन Bitcoin ने बाकी के सभी उपकरणों को आउटपरफॉर्म कर दिया है. 
 
यह भी पढ़ें:  92 की उम्र में पांचवीं शादी करने जा रहा है ये करोड़पति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा