✕

होम / बिजनेस / बिटकॉइन ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत पहली बार 106,000 डॉलर के पार, गूगल को पछाड़ने के करीब

बिटकॉइन ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत पहली बार 106,000 डॉलर के पार, गूगल को पछाड़ने के करीब

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका में ऑयल रिजर्व की तरह बिटकॉइन रिजर्व बनाने की योजना पर विचार किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज का दिन ऐतिहासिक रहा. दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पहली बार 1 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया. शुरुआती कारोबार में बिटकॉइन की कीमत 1,06,000 डॉलर तक पहुंच गई, जो भारतीय रुपये में लगभग 90 लाख रुपये के बराबर है. इस अभूतपूर्व तेजी के साथ ही बिटकॉइन का मार्केट कैप 2.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. मार्केट कैप के मामले में बिटकॉइन, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट से केवल 10% पीछे है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 2.332 ट्रिलियन डॉलर है.

ट्रंप के बयान से आई तेजी

बिटकॉइन की कीमत में इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान माना जा रहा है. दरअसल, उन्होंने संकेत दिया है कि अमेरिका में ऑयल रिजर्व की तरह बिटकॉइन रिजर्व बनाने की योजना पर विचार किया जा सकता है. क्रिप्टोकरेंसी के प्रति ट्रंप के समर्थन ने बिटकॉइन और अन्य डिजिटल मुद्राओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने अमेरिका को दुनिया की "क्रिप्टो कैपिटल" बनाने का संकल्प लिया था. 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद से अब तक बिटकॉइन में करीब 50% की तेजी देखी गई है.

दूसरे क्रिप्टोकरेंसी भी चढ़ी

बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. Ethereum की कीमत करीब 3% बढ़कर 4,014 डॉलर पर पहुंच गई. क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल मार्केट कैप अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह रुझान जारी रहा, तो बिटकॉइन 2025 तक 200,000 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है.

भविष्य की संभावनाएं क्या हैं?

बिटकॉइन की यह ऐतिहासिक बढ़त क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में डिजिटल मुद्राओं को लेकर बढ़ती स्वीकार्यता और सरकारी समर्थन के चलते भविष्य में यह बाजार और मजबूत होगा. बिटकॉइन ने 5 दिसंबर को पहली बार 1 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया और नए साल तक इसमें और तेजी आने की उम्मीद है. आईजी के विश्लेषक टोनी साइकैमोर के अनुसार, "बाजार जिस जिस तरह से भाग रहा है, बिटकॉइन 110,000 डॉलर तक पहुंच सकता है.'
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago