✕

होम / बिजनेस / Bitcoin ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ट्रंप की जीत के बाद रचा इतिहास, पहली बार 1 लाख डॉलर के पार

Bitcoin ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ट्रंप की जीत के बाद रचा इतिहास, पहली बार 1 लाख डॉलर के पार

Bitcoin ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड! ट्रंप की जीत के बाद रचा इतिहास, पहली बार 1 लाख डॉलर के पार.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बिट्कॉइन (Bitcoin) का प्राइस पहली बार 1 लाख डॉलर के पार जा पहुंचा है. जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की राजगद्दी संभालने से पहले बिट्कॉइन में  तेजी बनी हुई है. क्रिप्टो ट्रेडर्स को उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन क्रिप्टोकरेंसी फ्रेंडली पॉलिसी (Cryptocurrency Friendly Policy) ला सकते हैं जिसके चलते बिटिकॉइन में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में दिए बयान के चलते बिट्कॉइन के प्राइस में तेजी आई है. उन्होंने मास्को में इकोनॉमिक फोरम में कहा है कि अब कोई बिट्कॉइन और वर्जुअल एसेट्स पर प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा. 

बिटकॉइन पहली बार 1 लाख डॉलर पार

गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को बिट्कॉइन 102,727 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. 5 नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बिट्कॉइन में तेजी जारी है. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी का कैपिटल बनाने का वादा किया था. पॉल एटकिंस के एसईसी (SEC) के प्रमुख बनाए जाने की संभावना के चलते भी बिट्कॉइन में जोरदा तेजी आई है. 2017 से ही एटकिंस डिजिटल एसेट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली संगठन डिजिटल चैंबर ऑफ कॉमर्स की सह-अध्यक्षता कर चुके हैं. पॉल एटकिंस, गैरी गेंसलर की जगह ले सकते हैं जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी के विरोधी के तौर पर देखा जाता है. 

2024 में आया 134 फीसदी का उछाल 

साल 2024 में बिट्कॉइन के प्राइस में 134 फीसदी का उछाल आ चुका है. जबकि 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद से बिट्कॉइन में 50 फीसदी की तेजी आ चुकी है. बर्नस्टेन के एक्सपर्ट्स ने ये भविष्यवाणी की है कि 2025 में बिट्कॉइन प्राइस 2 लाख डॉलर दिया है. यानि मौजूदा लेवल से इस क्रिप्टोकरेंसी में डबल उछाल आ सकता है. ट्रंप अमेरिका में बिट्कॉइन रिजर्व बना सकते हैं ऐसे में अभी से बिट्कॉइन की जोरदार खरीदारी हो रही है. इसके चलते भी कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

51 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 hour ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 hour ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

बड़ी खबरें