होम / बिजनेस / Phonepe में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट करेगा ये बड़ा नाम

Phonepe में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट करेगा ये बड़ा नाम

Phonepe पहले ही 450 मिलियन डॉलर्स की कैपिटल इकट्ठा कर चुका है. Phonepe में सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ Walmart इस पेमेंट्स ऐप में इन्वेस्ट करने वाला सबसे बड़ा इन्वेस्टर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल, मोबाइल पेमेंट्स ऐप Phonepe में 100-150 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो नए जमाने की किसी भी कंपनी में एक व्यक्ति द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले के जानकार एक व्यक्ति का कहना है कि अभी इन्वेस्ट की जाने वाली राशि तय नहीं हुई है लेकिन बातचीत का दौर जारी है और जल्द ही यह डील पूरी हो सकती है.  
 
Phonepe का सबसे बड़ा इन्वेस्टर
Phonepe पहले ही जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, Ribbit ग्लोबल जैसी प्राइवेट इक्विटी क्षेत्र की मशहूर कंपनियों से 12 बिलियन डॉलर्स की कीमत पर लगभग 450 मिलियन डॉलर्स की प्राइमरी कैपिटल इकट्ठा कर चुका है. Phonepe में 70% हिस्सेदारी के साथ Walmart इस मोबाइल ऐप में इन्वेस्ट करने वाला सबसे बड़ा इन्वेस्टर है. Phonepe द्वारा नए मालिकाना स्ट्रक्चर की प्लानिंग करने के बाद से टाइगर ग्लोबल, Tencent, Qatar Investment Authority और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों द्वारा Phonepe में नयी हिस्सेदारी की उम्मीद लगायी जा रही थी.
 
बिन्नी बंसल और Phonepe का साथ है पुराना
Walmart इंटरनेशनल के CEO Judith McKenna ने पिछले महीने बताया था कि, हर महीने मोबाइल पेमेंट्स ऐप Phonepe के माध्यम से लगभग 4 बिलियन ट्रांजेक्शन की जाती हैं. UPI नेटवर्क के मामले में Phonepe सीधे तौर पर गूगल पे, अमेजन पे, और Whatsapp पे को टक्कर देता है. साल 2016 में फ्लिप्कार्ट ने Phonepe का अधिग्रहण कर लिया था और इस डील में बिन्नी बंसल की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण थी. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिन्नी बंसल Phonepe के बोर्ड में भी शामिल थे और फाउंडर्स समीर निगम और राहुल चारी के साथ भी करीबी रूप से जुड़े हुए थे. 
 
इन इन्वेस्टमेंट्स के लिए मशहूर हैं बिन्नी बंसल 
सचिन बंसल के साथ फ्लिप्कार्ट की स्थापना करने वाले बिन्नी बंसल को नयी कंपनियों में उनके इन्वेस्टमेंट्स के लिए जाना जाता है. बिन्नी बंसल द्वारा किये गए प्रमुख इन्वेस्टमेंट्स में Curefood (क्लाउड किचन प्लेटफॉर्म), इंश्योरेंस कंपनी Acko, इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ather एनर्जी, मोबिलिटी स्टार्टअप Yulu, लोन प्लेटफॉर्म Rupeek के साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियां भी शामिल हैं.
 
यह भी पढ़ें: Banks की सेहत में अभी और आएगा सुधार, इतना घट सकता है NPA

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago