होम / बिजनेस / अडानी के बाद मुकेश अंबानी की टेंशन बढ़ाएंगे D-Mart वाले दमानी, जानें क्या है प्लान

अडानी के बाद मुकेश अंबानी की टेंशन बढ़ाएंगे D-Mart वाले दमानी, जानें क्या है प्लान

अभी डी मार्ट के देशभर में केवल 284 स्टोर्स हैं, जिसे राधाकिशन दमानी बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी को गौतम अडानी से लगातार टक्कर मिल रही है. इसके मद्देनजर वह लगातार अपने बिज़नेस को बढ़ाने में लगे हैं. अब डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी भी उनके सामने चुनौती पेश करने वाले हैं. दमानी ने D-Mart के विस्तार का प्लान बनाया है. इसके तहत कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 5 गुना करेगी. ऐसे में रिलायंस रिटेल को D-Mart से कड़ी टक्कर मिलना तय है. अभी दोनों के बीच स्टोर्स की संख्या के मामले में बहुत बड़ा फासला है, जो आने वाले समय में काफी कम हो जाएगा.

अभी इतने हैं स्टोर्स
अभी डी मार्ट के देशभर में केवल 284 स्टोर्स हैं, जिसे राधाकिशन दमानी बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. D-Mart की सब्सिडियरी कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के CEO नेविल नोरोन्हा ने दमानी की योजना के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि नए स्टोर्स कितने समय में खोले जाएंगे. हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि D-Mart मार्च 2024 तक 135 स्टोर्स खोल सकती है. 

रिलायंस पर पड़ेगा असर
डी मार्ट की इस योजना का सीधा असर रिलायंस के बिज़नेस पर पड़ सकता है. मौजूदा वक्त में रिलायंस रिटेल के 12,711 स्टोर्स हैं. इसमें कोई दोराय नहीं है कि जिस तरह से अंबानी विस्तार कर रहे हैं, आने वाले समय में रिलायंस रिटेल के स्टोर्स में भी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन D-Mart के उसके नजदीक पहुंच जाने से कंपनी के कारोबार पर असर ज़रूर पड़ेगा. बता दें कि डी-मार्ट ने इस साल मार्च से अब तक सबसे ज्यादा 50 नए स्टोर्स खोले हैं. यानी कंपनी आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है.

इसलिए पसंद है D-Mart
D-Mart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है. इसकी शुरुआत 2002 में मुंबई में हुई थी, यहीं डी-मार्ट का पहला स्टोर खुला था. इसके बाद से अब तक कंपनी के 284 स्टोर्स खुल चुके हैं. D-मार्ट का रिवेन्यु लगातार बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल कंपनी का रिवेन्यु 303.53 अरब रुपए रहा, जबकि पिछले साल यह 237.85 अरब रुपए था. इसके साथ-साथ कंपनी के मुनाफे में भी इजाफा दज किया गया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

19 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

38 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

9 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

19 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

38 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago